एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य आज अपने परिवार व फ्रंट के पदाधिकारियों के साथ हिमाचल दौरे पर पहुंचे और उसी कड़ी में आज कांगड़ा पहुंचे व माता ज्वाला जी के दर्शन किये इस मौके पर उनके साथ एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव सुभाष मेहता,सतीश गौतम,मयंक गौतम व कई फ्रंट सदस्य मौजूद थे l एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया सुप्रीमो ने में कहा भारत पीरों फ़क़ीरों ऋषि मुनियो की धरती है कोई भी धर्म आपसी भाई चारे को खत्म करने की शिक्षा नहीं देता l शांडिल्य ने बताया आज उन्होंने राष्ट्र की खुशहाली व आतंकवाद मुक्त भारत बनने व सरबत के भले की कामना माता रानी से की है l उन्होंने देवभूमि हिमाचल में अपनी धार्मिक यात्रा के दौरान कई सामाजिक संगठनों से
मुलाकात की व माता ज्वाला जी से दुआ की भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेत्र्तव में भारत विश्वगुरु बने और उन्होंने कहा की यह भारत पीर-पैगम्बरों,ऋषि-मुनियों की धरती है l वही शांडिल्य ने कहा उन्होंने शीश नवाते हुए कहा की नरेद्र मोदी के नेतृत्व में देश भारत आतंकवाद मुक्त बने और कश्मीर में अमन और शान्ति बहाल हो,माँ ज्वाला जी अपना प्रताप अपनी आशीष राष्ट्र को दें और देश में भाईचारा आये,रामराज आये,जात-पात का भेदभाव मिटे l
एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने कहा की आज अगर देश में अशांति है,आतंकवाद है और अफरा-तफरी मची हुई है आपसी भाईचारा खत्म हो रहा है उसका कारण धर्म के प्रति आस्था औपचारिकता मात्र रह गयी है l उन्होंने कहा चाहे हिन्दू हो या मुसलमान सिख हो या इसाई कोई भी धर्म आपसी दंगे करने की शिक्षा नहीं देता,देश के माहौल को अस्थिर करने ,जात-पात में जहर घोलने की शिक्षा नहीं देता इसलिए उन्होंने कहा हिमाचल देवभूमि है पर उसके बावजूद भी आये दिन हिमाचल में कितनी गंभीर घटनाएं हो रही है आये दिन समाचारों में पढने को मिलता है की बस खाई में गिरी,कई लोग मर गए l शांडिल्य ने कहा देवभूमि पर लोगों की जीवन लीलाएं खत्म होने का मतलब यह है की हमें देवभूमि की पवित्रता को जरा सा भी दाग नहीं लगने देना चाहिए और देवभूमि से राजनितिक आतंकवाद खत्म होना चाहिए,गौहत्या बंद होनी चाहिए l गौमाता में 84 करोड़ देवी-देवता बसते है और देवभूमि में धार्मिक यात्राओं को धार्मिक भाव से लिया जाये इन यात्राओं में छल-कपट नही होना चाहिए l शांडिल्य ने कहा उन्होंने माँ के आगे झोली फैलाकर अरदास की समाज की हर गलती को माफ़ करते हुए उन्हें सदबुद्धि प्रदान करें l वही शांडिल्य ने कहा माँ ज्वाला के आगे प्राथना की जो उन्होंने आतंकवाद के खात्मे की राष्टव्यापी मुहिम छेड़ी है उसमे वह एक फौजी की तरह वीरगति को देश के लिए लड़ते हुए प्राप्त हो l उन्होंने देश के युवाओं से इस धार्मिक यात्रा से आह्वान किया की उठो आज भारत माँ,धरती माँ व देवी माँ इन सब का कर्ज चुकाने का संकल्प लें और भारत को आतंकवाद मुक्त बनाने का संकल्प लें l
एटीएफआई व ब्राह्मण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शांडिल्य ने कहा जब आतंकवाद को कोई ध्रर्म नहीं होता तो उनका क्रिया कर्म धार्मिक रीति-रिवाजों से क्यों होता है उन्होंने कहा आज वह ज्वाला जी आये है माँ ज्वाला जी हो या माँ वैष्णो देवी हो या माँ चिंतपूर्णी या माँ काली हो इन सब ने दानवों का विनाश किया इसलिए निर्दोषों का लहू बहाने व देश की एकता और अखंडता को खत्म करने की सोच रखने वाले आतंकियों को मौत के घाट उतार कूड़े के ढेर पर रखकर जलाया जाए उन्होंने कहा कोई भी धर्म निर्दोषों का खुन बहाने की इजाजत नहीं देता l शांडिल्य ने कहा जल्द ही हिमाचल के प्रदेश अध्यक्ष व जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी जाएगी और उनके फ्रंट की कौशिश रहेगी की हिमाचल में जो मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व विपक्षी नेता प्रेम कुमार धूमल के बीच जंग जारी है उसे खत्म करवाने की पहल की जायेगी और देवभूमि के प्रति उन्हें समर्पित करने का प्रयास किया जाएगा l उन्होंने कहा राजनीति में दुश्मनी नहीं वैचारिक लड़ाई होनी चाहिए दुश्मनी नहीं l शांडिल्य ने कहा दो दल काम कर रहे थे एक दल में आज़ाद,बिस्मिल,भगत सिंह,राजगुरु,सुखदेव थे व दुसरे में महात्मा गाँधी,नेहरु व कई नर्म लोग थे l उन्होंने हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर की सोच का स्वागत किया जो उन्होंने राजनेता होते हुए देना की वर्दी डाल देश की रक्षा का संकल्प लिया इसके लिए फ्रंट प्रेम कुमार धूमल को भी बढ़ाई देता है और देश के हर राजनितिक पार्टी के व्यक्ति को अनुराग ठाकुर जैसा जज्बा रखना होगा क्योंकि देशसेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं l साथ ही उन्होंने लोगों से आह्वान किया की इनके फ्रंट से जुड़ने के लिए 8221953333 पर सम्पर्क करें और उन्होंने कहा की वह जल्द ही फिर से हिमाचल भ्रमण हिमाचल के प्रथम मुख्यमंत्री यशवंत परमार के गृह जिला सिरमौर शुरू करेंगे और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में या राष्ट्र की सुरक्षा के मुद्दे पर राजनीती नहीं होनी चाहिए और देश की तमाम पार्टियों को एक मंच पर आना चाहिए उन्होंने कहा देश है तो राजनीति है l