Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

पेड़, पक्षियों का संरक्षण हमारी सभ्यता में निहित हैं : अनिल माधव दवे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Aug 2016

Last updated on: Aug 04, 2016, 00:00 IST

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनिल माधव दवे ने दृढ़ता से जंगलों, आदिवासियों तथा वनस्पतियों और जीव की प्रजातियों के बीच सह-अस्तित्व पर जोर दिया। भारतीय वन सेवा के 2015 बैच के परिवीक्षाधीन अधिकारियों को यहां संबोधित करते हुए दवे ने कहा कि पेड़ और पक्षियों का संरक्षण तथा जानवरों और उनके प्रजातियों का सह-अस्तित्व हमारी सभ्यता में निहित है। मंत्री ने प्रशिक्षु अधिकारियों से आग्रह किया कि अच्छा वन अधिकारी बनने के लिए अपने काम में तन्मयता की आदत लाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि विभिन्न संस्थानों में प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए प्रशिक्षण देने वालों की गुणवत्ता भी अच्छी होनी चाहिए। भारतीय वन सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों को संबोधित करते हुए वन महानिदेशक एवं विशेष सचिव एस एस नेगी ने कहा कि "आईएफएस अधिकारियों को प्रकृति के बीच में रहने का एक अवसर प्रदान करता है। 

उन्होंने कहा कि युवा अधिकारियों को वन पर निर्भर रहने वाले समुदायों के गरीब लोगों के लिए काम करने का प्रयास करना चाहिए। भारतीय वन सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों के 2015 बैच में 61 अधिकारी शामिल हैं जिनमें चार महिलाएं और भूटान के दो विदेशी प्रशिक्षु भी हैं।" इस अवसर पर अतिरिक्त महानिदेशक वन डॉ अनिल कुमार, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के महानिदेशक डॉ शशि कुमार, वन महानिरीक्षक डॉ रेखा पई और पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। डॉ रेखा पई ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। 

 

Tags: Anil Madhav Dave

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD