Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

वेस्टइंडीज को श्रेय मिलना चाहिए : विराट कोहली

 विराट कोहली
विराट कोहली
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

किंग्सटन (जमैका) , 04 Aug 2016

Last updated on: Aug 04, 2016, 00:00 IST

भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने सबीना पार्क मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों की तारीफ की और कहा कि उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की उसके लिए वे प्रशंसा के हकदार हैं। वेस्टइंडीज ने अपने संघर्षपूर्ण खेल से भारत के दूसरे टेस्ट मैच को जीतने के सपने को साकार नहीं होने दिया और मैच ड्रॉ करा लिया। मेजबान टीम के लिए हरफनमौला खिलाड़ी रास्टन चेस ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पहले गेंद से पांच विकेट अपने नाम किए, इसके बाद 269 गेंदों में नाबाद 137 रनों की पारी खेल मैच ड्रॉ करा दिया। 48 रनों पर चार विकेट गंवा देने के बाद मेजबान टीम ने चेस के अलावा जर्मेने ब्लैकवुड (62), शॉन डॉवरिच (74) और कप्तान जेसन होल्डर (नाबाद 64) के दम पर वापसी करते हुए भारत को लगातार दूसरी जीत से महरूम रखा।

कोहली ने मैच के बाद कहा, "टेस्ट क्रिकेट इसे ही कहते हैं। हमने कल का अधिकतर समय गंवा दिया। लेकिन कोई बहाना नहीं, वेस्टइंडीज ने जिस तरह खेला उसके लिए उन्हें श्रेय जाता है।"भारतीय कप्तान ने कहा, "हमारे गेंदबाजों ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। हमने कुछ मौके बनाए लेकिन वह हाथ से निकल गए। टीम ने जिस तरह का प्रदर्शन किया उससे मैं खुश हूं।"कोहली ने कहा, "हम यह नहीं कह सकते की हमारे पास पांच गेंदबाज नहीं थे। अगर पांच गेंदबाजों ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है और विपक्षी टीम ने अच्छी बल्लेबाजी की है तो आपको उनकी तारीफ करनी होगी।"

 

Tags: Virat Kohli

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD