Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

दुनियाभर के पर्यटक बाघ देखने के लिए भारत जरूर आएं : अनिल माधव दवे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Jul 2016

Last updated on: Jul 29, 2016, 00:00 IST

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनिल माधव दवे ने विश्व भर के पर्यटकों को बाघ देखने के लिए भारत आने का आमंत्रण दिया। अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए दवे ने छात्रों से बाघों के संरक्षण के लिए अपील की।दवे ने कहा कि विभिन्न स्कूलों से यहां छात्र इसलिए एकत्रित हुए हैं क्योंकि यह सभी अपने आप में टाइगर हैं। उन्होंने कहा कि भारत के लोग बाघों से प्यार करते हैं और बाघों के संरक्षण के कारण भारत में 2,226 बाघ हैं जो कि विश्व भर में बाघों की आबादी का 70 प्रतिशत है।पर्यावरण मंत्री ने कहा कि देशभर में 17 राज्यों और 49 अभयारणों में बाघ पाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ बाघ स्वस्थ पर्यावरण का प्रतीक है। दवे ने जोर देकर कहा कि भारत सेंट पीर्ट्सबर्ग के लक्ष्य जिसे टी *2 के रूप में जाना जाता है, को प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।दवे ने विश्वास व्यक्त किया कि बाघों के संरक्षण और देखभाल के चलते भारत में बाघों की संख्या वर्ष 2022 तक दोगुनी हो जाएगी। 

दवे ने वहां मौजूद छात्रों को बाघ संरक्षण के लिए शपथ दिलाई और बाद में 'वॉक फॉर टाइगर' को झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रोजेक्ट टाइगर के तहत किए जा रहे बाघ संरक्षण के प्रयासों के कारण विश्व की 13 टाइगर रेंज देशों में भारत और इसके आस-पास क्षेत्रों में बाघों की अधिकतम संख्या है। टाइगर रेंज देशों में वन्य बाघों की स्थिति विलुप्त प्राय बनी हुई है। हालांकि कुछ टीआरसी देशों जैसे भारत, नेपाल, भूटान और रूस में कुछ स्थिति में सुधार हुआ है लेकिन वैश्विक परिदृश्य गंभीर चिंता का विषय हैं। कुछ टीआरसी देशों में स्थानीय स्तर पर बाघ विलुप्त हो चुके है। टाइगर रेंज देशों के राष्ट्राध्यक्षों जिनमें भारत भी शामिल है, वर्ष 2022 तक अपने क्षेत्रों में वन्य बाघों की संख्या दोगुनी करने का संकल्प किया है और बाघ संरक्षण पर सेंट पीटर्सबर्ग संकल्प को अपनाया है। 29 जुलाई को रूस में सेंट पीटर्सबर्ग में विश्व टाइगर डे मनाने का फैसला किया गया था। इस अवसर पर पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में सचिव अजय नारायण झा और पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के अधिकारी के साथ-साथ दिल्ली और इसके आस-पास के क्षेत्रों से सैकड़ों स्कूली छात्र मौजूद थे। 

 

Tags: Anil Madhav Dave

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD