Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश

 

कंडी केनाल प्रोजेक्ट का दो जिलों से संबंधित कार्य 31 जुलाई तक होगा मुक्कमल-शरणजीत सिंह ढिल्लों

218 गांवों के लोगों को मिलेगीं बेहतर सिंचाई सुविधाएं

शरणजीत सिंह ढिल्लों
शरणजीत सिंह ढिल्लों
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Jul 2016

Last updated on: Jul 20, 2016, 00:00 IST

पंजाब के सिंचाई मंत्री स.शरणजीत सिंह ढिल्लों ने कहा है कि नवां शहर एवं होशियारपुर जिलों से संबंधित (70 प्रतिशत कार्य) कंडी कैनाल स्टेज-2 प्रोजेक्ट को 31 जुलाई तक सम्पूर्ण कर लिया जायेगा जबकि संपूर्ण प्रौजैक्ट (30 प्रतिशत कार्य) 31 मार्च, 2017 तक पूर्ण होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि नवां शहर एवं होशियारपुर से संबंधित प्रौजेक्ट के सम्पूर्ण होने से 218 गांवों के किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधाएं मिलेगीं।विभाग की उच्च स्तरीय बैठक दौरान कंडी कैनाल स्टेज-2 के चल रहे कार्यों का जायज़ा लेते सिंचाई मंत्री ने कहा कि कंडी कैनाल प्रोजेक्ट स्टेज-1 की आर डी 60 किलोमीटर (होशियारपुर )से आगे आरंभ होकर आर डी-130 किलोमीटर (बलाचौर ) तक 258 क्यूसिक डिस्चार्ज के लिए निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहर की कुल लंबाई 70 किलोमीटर है जिसमें 15 किलोमीटर अंडर ग्रराउंड पाईपें डालकर बनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इससे 218 गांवों के 23326 हैक्टेयर (58000 एकड़ )रक्बे को सिंचाई सुविधा एं प्रदान की जाएंगी। इस प्रोजेक्ट की कुल अनुमानित लागत 540.24 करोड़ रूपए आएगी। 

स.ढिल्लों ने आगे बताया कि इस नहर की कुल लंबाई 70 किलोमीटर में से 56 किलोमीटर ब्रिक लाईनिंग उप नहर और शेष 14 किलोमीटर अंडर ग्रराउंड पाईपों द्वारा निर्माण किया जा रहा है। इस योजना में कुल पांच लिफट स्कीमें और छ: फलो रजबाहें हैं। जिनकी कुल लंबाई 151 किलोमीटर है और सभी खालों की लंबाई लगभग 1200 किलोमीटर है। उन्होंने बताया कि इस स्कीम अधीन कुल 28 डायरैक्ट आउटलैट और 168 पक्के स्ट्रक्चर निर्मित किए जा रहे हैं। जिनमें से 20 डायरैक्ट आऊट लैट और 165 पक्के स्ट्रक्चर पहले ही निर्मित किए जा चुके हैं जबकि शेष निर्माणाधीन हैं।सिंचाई मंत्री ने आगे बताया कि मुख्य नहर क ा निर्माण लगभग  सम्पूर्ण हो चुका है और 31 जुलाई 2016 तक पूरे तौर पर सम्पूर्ण कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि इस समूचे प्रोजेक्ट का 70 प्रतिशत कार्य सम्पूर्ण कर लिया गया है और 31 जुलाई 2016 के बाद इस नहर में पानी छोड़ दिया जाएगा जबकि शेष रहते कार्य बरसात के मौसम के बाद आरंभ करके पूरा प्रोजेक्ट 31 मार्च 2017 तक सम्पूर्ण कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके सम्पूर्ण होने से 40,000 एकड़ रक्बे को बेहतर सिंचाई सुविधाएं मुहैया होगीं। स.ढिल्लों ने आगे कहा कि गत् रबी सीज़न में 5000 हैक्टेयर (12500 एकड़)रकबे को सिंचाई सुविधाएं मुहैया करवाई गई है।इस अवसर पर अन्य के अतिरिक्त सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता श्री के. एस. कपूर, सिंचाई मंत्री के ओ एस डी श्री सहजप्रीत सिंह मांगट और प्रोजेक्ट से संबंधित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Sharanjit Singh Dhillon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD