Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

आईएसआईएस के ख़तरे का मुकाबला करने के लिए भारत-मलेशिया सक्रिय रूप से तत्पर

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने मलेशिया के उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री श्री दातो सेरी अहमद ज़ाहिद हमीदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Jul 2016

Last updated on: Jul 19, 2016, 00:00 IST

भारत और मलेशिया आईएसआईएस की गतिविधियों से पैदा हुए ख़तरे का सक्रिय रूप से डटकर मुकाबला करने के मुद्दे पर एक-दूसरे के साथ पूर्ण रूप से सहयोग करने के लिए सहमत हुए हैं। मलेशियाई उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री श्री दातो सेरी अहमद ज़ाहिद हमीदी के साथ आज हुई प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत और मलेशिया जैसे लोकतांत्रिक देशों में आईएसआईएस की तेज़ी से बढ़ती खतरनाक गतिविधियों को लेकर हम अत्यधिक चिंतित हैं। उन्होंने आगे कहा कि, आईएसआईएस अतिवादी एवं आतंकवादी सोच से युवाओं को आकर्षित करने के लिए एवं भर्ती करने के लिए हमारे देशों का उपयोग करने लगा है। श्री राजनाथ सिंह ने कहा, यदि हम इस समस्या को आंतरिक रूप से हल नहीं करते, और यदि एक-दूसरे के साथ मज़बूत खुफिया जानकारियां साझा कर सहयोग नहीं करते हैं तो हमारे युवाओं में ज़हर घोलने और उन्हें गलत राह पर लेकर जाने वाली इस विचारधारा का मुकाबला करना हमारे लिए अत्यंत कठिन हो जाएगा। उन्होंने कहा कि, भारत की रुचि मलेशिया द्वारा चलाए जा रहे अतिवाद विरोधी कार्यक्रम के बारे में अधिक से अधिक जानकारी हासिल करने में भी है। 

केन्द्रीय गृह मंत्री ने पिछले वर्ष नवंबर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मलेशिया यात्रा के दौरान साइबर सुरक्षा सहयोग के संबंध में हस्ताक्षर किए गए समझौता ज्ञापन के अंतर्गत होने वाली नियमित बैठकों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय अपराध और आतंकवाद विरोधी विषयों पर संयुक्त कार्य समूहों की अधिक से अधिक नियमित बैठकों का प्रस्ताव रखा। श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत अंतरराष्ट्रीय अपराध के संबंध में तैयार किए गए समझौता ज्ञापन के मसौदे पर प्राप्त मलेशिया की टिप्पणी का अध्ययन कर रहा है और उम्मीद है कि इस पर जल्द ही हस्ताक्षर कर दिए जाएंगे। श्री राजनाथ सिंह ने यह उम्मीद भी जताई कि सजायाफ्ता कैदियों के स्थानांतरण को लेकर तैयार मसौदे को भी तीव्र गति से आगे बढ़ाया जाएगा। कुआलालंपुर से सहयोग की मांग करते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि विदेशी ज़मीन से अपनी गतिविधियों को अंजाम देने वाले आतंकियों का सामना करने को लेकर भारत की चिंता लगातार जारी है। 

द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग, विशेषरूप से आतंकवाद विरोधी गतिविधियों पर संतोष व्यक्त करते हुए श्री राजनाथ सिंह ने मलेशिया सरकार की, इस बात को लेकर सराहना भी कि कि पिछले कुछ सालों के दौरान भारत को जिन आतंकियों की तलाश थी, मलेशिया ने उन्हें भारत को सौंपा। उन्होंने आगे कहा कि, हमारी सुरक्षा एजेंसियों विशेषरूप से आतंकवाद की रोकथाम के लिए भारत के इंटेलिजेंस ब्यूरो के साथ करीबी रूप से काम करने वाले मलेशियन स्पेशल ब्रांच के बीच अत्यधिक करीबी सहयोग कायम है, जोकि सराहना का विषय है। दोनों देशों ने प्रत्यर्पण संधि और जाली भारतीय करंसी नोट (एफआईसीएन) आदि अहम मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा की। इस दौरान, भारत के दौरे पर आए प्रतिनिधिमंडल ने मलेशिया में बंदियों के लिए एकीकृत पुनर्वास मॉड्युल की एक प्रति भी प्रस्तुत की। भारतीय प्रतिनिधिनमंडल में केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री श्री गंगाराम हंसराज अहीर और श्री किरेन रिजिजु एवं गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे, जबकि मलेशियाई प्रतिनिधिमंडल में उप महासचिव (द्विपक्षीय संबंध), श्री दातो मुहम्मद शहरुल इकराम याकोब, भारत में मलेशिया के उच्चायुक्त श्री दातुक नैमुन अशकली मोहम्मद और अन्य अधिकारीगण मौजूद थे। 

 

Tags: Rajnath Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD