जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय अमृतसर में पार्टी कार्यकत्र्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में विधानसभा हलका पूर्वी के लिए पर्यवेक्षक पंजाब प्रदेश कांगे्रस कमेटी के महासचिव पवन दीवान समेत जिला कांगे्रस प्रधान जुगल किशोर शर्मा, पूर्व मेयन सुनील दत्ती, पूर्व विधायक जसबीर सिंह सहित बड़ी संख्या में वर्कर मौजूद रहे।इस बैठक का आयोजन 27 जुलाई को होने वाली विधानसभा हलका पूर्वी की बैठक की तैयारियों संबंधी चर्चा करने के लिए किया गया था। इस अवसर पर संबोधित करते हुए दीवान ने कहा कि पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरेन्द्र ङ्क्षसह के नेतृत्व में राज्य में पार्टी की अगली सरकार बनाने को लेकर वर्करों में उत्साह है और आगामी विधानसभा चुनावों में वे अकाली-भाजपा गठबंधन व आम आदमी पार्टी का राज्य से बिस्तरा गोल कर देंगे।इसी तरह, शर्मा व दत्ती ने कहा कि पार्टी वर्करों में भारी उत्साह चुनावों से पहले ही पार्टी की जीत का ऐलान कर रहा है। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरेन्द्र ही पंजाब को दोबारा से खुशहाली व तरक्की के रास्ते पर ले जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि 27 जुलाई की कार्यकत्र्ता बैठक की सभी तैयारियां कर ली गई हैं।जबकि ङ्क्षडपा ने कहा कि आज पंजाब का प्रत्येक वर्ग अकाली-भाजपा सरकार से दु:खी है। भ्रष्टाचार, अपराध, नशाखोरी चरम सीमा पर पहुंच चुके हैं और हर किसी को कैप्टन अमरेन्द्र से उम्मीद है कि वह ही पंजाब की खो चुकी खुशहाली को वापिस ला सकते हैं।