Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की

 

जुबान नहीं फिसली, मन की बात कह गए शिवपाल : साध्वी निरंजन ज्योति

साध्वी निरंजन ज्योति
साध्वी निरंजन ज्योति
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

झांसी (उत्तर प्रदेश) , 13 Jul 2016

Last updated on: Jul 13, 2016, 00:00 IST

भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का कहना है कि प्रदेश सरकार के मंत्री शिवपाल सिंह यादव की कोई जुबान नहीं फिसली है, बल्कि सपा नेता अपने दिल की बात कह गए हैं। शिवपाल सिंह यादव ने कहा था कि आतंकवादियों, देशद्रोही और गलत काम करने वालों के पक्ष में सपा सरकार हमेशा से रही है। झांसी में एक कार्यक्रम में शामिल होने आई खाद्य प्रसंस्करण मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने पत्रकारों से कहा, "आंतकवादियों के साथ सपा सरकार हमेशा से रही है। सपा सरकार के मंत्री शिवपाल यादव की जुबान नहीं फिसली है। बल्कि मंत्री जी ने पहली बार अपने मन की बात कही है।"

उन्होंने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार जनता को केवल लूटने और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का काम कर रही है। प्रदेश सरकार केंद्र सरकार द्वारा दी गई विकास परक योजनाओं के पैसे को बड़े-बड़े विज्ञापनों पर खर्च कर प्रचार-प्रसार कर रही है। उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार विकास में फेल हैं पर प्रचार में आगे है। केंद्र की योजनाओं पर अखिलेश अपना लेबल लगा कर अपना प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।केंद्र सरकार की उत्तराखंड व अरुणाचल प्रदेश में हुई किरकिरी से बौखलाईं केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर सीधा हमला करते हुए कहा कि पहले कांग्रेस अपनी गिरेबां में झांके, इसके बाद ही बात करे, क्योंकि विधायक उनके टूट रहे हैं न की हमारे।

प्रियंका गांधी के उप्र में प्रचार के मामले पर उन्होंने कहा कि जैसे राहुल गांधी फेल हुए हैं, उसी प्रकार प्रियंका गांधी भी चुनाव प्रचार में फेल साबित होंगी।जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का बचाव करते हुए उन्होंने कहा, "महबूबा कमजोर नहीं, बल्कि ताकतवर मुख्यमंत्री हैं। उधर जिस प्रकार के हालात हैं, उसे वह संभालने में सक्षम हैं, जिस कारण आज भी अमरनाथ यात्रा सुचारु रूप से चल रही है।"दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लेते हुए साध्वी ने कहा कि पहले केजरीवाल दिल्ली और वहां की जनता को संभाल लें, क्योंकि उन्होंने दिल्ली की जनता से बिजली और पानी मुफ्त देने का वादा किया था, वह वादा आज तक पूरा नहीं हुआ। दिल्ली की जनता अब खुद को छला महसूस कर रही है।

 

Tags: Niranjan Jyoti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD