Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

अरविंद केजरीवाल ने स्वर्ण मंदिर से शुरू किया पंजाब का दौरा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 03 Jul 2016

Last updated on: Jul 03, 2016, 00:00 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को पंजाब के अमृतसर शहर के दो तीर्थ स्थलों से पंजाब का अपना तीन दिवसीय दौरा शुरू किया। सैकड़ों लोग उनके साथ दिखे। केजरीवाल जैसे ही स्वर्ण मंदिर परिसर से बाहर निकले, एक प्रदर्शनकारी ने आम आदमी पार्टी (आप) नेता पर दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में स्थित शीशगंज गुरुद्वारे के बाहर लगे एक प्याऊ को ढहाने का आरोप लगाया।उस व्यक्ति को सुरक्षाकर्मी अपने साथ ले गए। इसके बाद केजरीवाल ने अपना आगे का कार्यक्रम जारी रखा।केजरीवाल ने स्वर्ण मंदिर के नाम से मशहूर सिखों के सबसे पवित्र तीर्थस्थल हरमंदर साहिब में प्रार्थना की। इसके बाद वह नजदीक स्थित हिंदू दुर्गियाना मंदिर चले गए।

केजरीवाल इससे पहले फरवरी में भी पंजाब की पांच दिवसीय यात्रा पर आए थे और चुनाव संभावित इस राज्य के विभिन्न स्थानों का दौरा किया था।केजरीवाल पंजाब में अगले साल फरवरी में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ये दौरा कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि इस चुनाव में सत्तारूढ़ अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन और विपक्षी कांग्रेस को 'आप' कड़ी टक्कर देने वाली है।आप नेता की पंजाब यात्रा उनकी पार्टी के दिल्ली में विधायक नरेश यादव के खिलाफ दंगा भड़काने की साजिश में नाम आने की पृष्ठभूमि में शुरू हुई है।

हाल ही में संगरूर जिले के मुस्लिम बहुल शहर मलेरकोटला में इस्लाम के पवित्र ग्रंथ कुरान को अपवित्र किए जाने को लेकर दर्ज किए गए मामले में मुख्य आरोपी ने दिल्ली के आप विधायक नरेश यादव का नाम लिया है।यादव ने हालांकि अपने ऊपर लगाए गए आरोप को बेबुनियाद बताया है। मगर पंजाब पुलिस ने इस घटना की साजिश के मामले में यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।नरेश यादव पंजाब मामलों के सह-प्रभारी भी हैं। आप नेताओं का कहना है कि शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन सरकार उनके नेताओं को झूठे आरोपों में फंसाने का प्रयास कर रही है।

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने रविवार को आप विधायक के खिलाफ दर्ज कराए गए आपराधिक मामले में अपनी भूमिका का खंडन किया और कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।केजरीवाल के दौरे के दौरान आप नेतृत्व पंजाब में युवा और अन्य वर्गो पर ध्यान केंद्रित करेगा। अगले साल पंजाब में विधानसभा की 117 सीटों के लिए मतदान होगा।

 

Tags: Arvind Kejriwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD