Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

खिलाड़ी नहीं टीम महत्वपूर्ण : अनिल कुंबले

अनिल कुंबले
अनिल कुंबले
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरू , 29 Jun 2016

Last updated on: Jun 29, 2016, 00:00 IST

भारतीय टीम के नवनियुक्त मुख्य कोच अनिल कुंबले ने अपनी नियुक्ति के बाद शुरू हुए विवाद पर बुधवार को कहा कि किसी भी इंसान से ज्यादा टीम मायने रखती है। कुंबले ने बुधवार को आधिकारिक तौर भारतीय टीम के कोच का पद संभाल लिया है। कुंबले को भारतीय टीम का कोच बनाए जाने के बाद पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और पूर्व निदेशक रवि शास्त्री के बीच काफी विवाद खड़ा हो गया। शास्त्री के साक्षात्कार के दौरान कोच चुनने की जिम्मेदार क्रिकेट सलाहाकार समिति (सीएसी) के सदस्य गांगुली बैठक में मौजूद नहीं थे, जिससे शास्त्री काफी नाराज हो गए थे और मीडिया में अपनी निराशा भी जाहिर की थी। शास्त्री को भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली की पहली पसंद बताया जा रहा था। कुंबले ने हालांकि उनके और शास्त्री के बीच मनमुटाव की खबरों को खारिज किया है। कुंबले ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मैं पहला शख्स था जिसने रवि (शास्त्री) को फोन किया था। 

यह रवि और कुंबले की बात नहीं है, यह टीम की बात है।"अगले महीने शुरू हो रहे वेस्टइंडीज दौरे पर पूर्व टेस्ट कप्तान ने कहा कि भारत के पास अच्छी टीम है। टीम में कोहली, मुरली विजय, अमित मिश्रा, ईशांत शर्मा जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं जो युवा खिलाड़ियों को मदद करेंगे।कुंबले का कार्यकाल सिर्फ एक साल का है, लेकिन इस दिग्गज लेग स्पिनर का ध्यान छोटे कार्यकाल पर नहीं है। कोच की जिम्मेदारी के बारे में कुंबले ने कहा कि वह जानते हैं कि कोच की क्या जिम्मेदारी होती है। उन्होंने साथ ही कहा कि मैदान पर जो भी फैसले लिए जाएंगे वह कप्तान लेगा। उन्होंने कहा, "मैं यहां मदद के लिए हूं। मैं उनकी सहायता करुं गा और अपना अनुभव साझा करुं गा।"कोच बनने के बाद पहली बार संवाददाता सम्मेलन कर रहे कुंबले ने कहा कि उनका ध्यान ज्यादा से ज्यादा नेट अभ्यास पर होगा, जिसमें हर दिन दो अभ्यास सत्र होंगे। पहला सत्र सुबह नौ बजे और दूसरा सत्र दोपहर में दो बजे होगा। 

 

Tags: Anil Kumble

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD