Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

रवि शास्त्री ने बेहतरीन काम किया, कोच पद स्थायी नहीं : अनिल कुम्बले

अनिल कुम्बले
अनिल कुम्बले
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरू , 29 Jun 2016

Last updated on: Jun 29, 2016, 00:00 IST

भारतीय क्रिकेट टीम के नवनियुक्त कोच अनिल कुम्बले ने बुधवार को कहा कि उनसे पहले टीम के निदेशक रहे पूर्व कप्तान और साथी रवि शास्त्री को लेकर उनके मन में किसी प्रकार का खटास नहीं है। उल्लेखनीय है कि कोच पद की दौड़ मे शास्त्री और कुम्बले के बीच मुख्य प्रतिस्पर्धा थी। कुम्बले अपने अंतर्राष्ट्रीय अनुभव के कारण बाजी मार गए लेकिन टीम के साथ शानदार काम करने के बाद भी शास्त्री को नकार दिया गया।इस चयन को शास्त्री ने भारी मन से स्वीकार किया और इसे लेकर बीसीसाई की तीन सदस्यीय सलाहकार समिति के सदस्य सौरव गांगुली से शिकायत भी की। इस समिति में सौरव के अलावा सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण भी हैं।कुम्बले ने यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, "भारतीय टीम का कोच बनना सम्मान की बात है लेकिन शास्त्री जानते थे कि यह स्थाई पद नहीं है। इस पद पर कोई स्थायी तौर पर नियुक्त हो ही नहीं सकता।"

शास्त्री के असंतुष्ट होने से जुड़े सवाल पर कुम्बले ने कहा कि एक खिलाड़ी के तौर पर वह भी टीम से निकाले गए हैं लेकिन उन्होंने कभी किसी से शिकायत नहीं की।कुम्बले ने कहा, "शास्त्री ने अच्छा काम किया। वह एक बेहतरीन भारतीय कोच के तौर पर जाने जाएंगे। यह अनिल कुम्बले या फिर रवि शास्त्री के मुख्य कोच बनने का सवाल नहीं है, यह टीम के सभी खिलाड़ियों से जुड़ा मुद्दा है। शास्त्री ने मुझे बधाई दी है और कहा है कि मेरे पास एक बेहतरीन युवा टीम को प्रशिक्षित करने का मौका है।"

 

Tags: Anil Kumble

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD