Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ग्वालियर में स्थापित होगी कैंसर उपचार यूनिट : जगत प्रकाश नड्डा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ग्वालियर (मध्यप्रदेश) , 28 Jun 2016

Last updated on: Jun 28, 2016, 00:00 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने मध्यप्रदेश के ग्वालियर में 45 करोड़ रुपये की लागत से राज्यस्तरीय कैंसर उपचार यूनिट स्थापित किए जाने की घोषणा की। नड्डा ने मंगलवार को ग्वालियर के जयारोग्य चिकित्सालय परिसर में प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना में 150 करोड़ रुपये की लागत से सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक निर्माण का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से संक्रामक बीमारियों पर नियंत्रण पाने में सफलता मिली है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी पर नियंत्रण के लिए देशभर में 50 कैंसर यूनिट स्थापित की जा रही हैं। नड्डा ने मध्यप्रदेश सरकार के मिशन इंद्रधनुष के तहत टीकाकरण की सफलता की सराहना करते हुए कहा कि इस मामले में मध्यप्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शुमार है। यहां टीकाकरण में पांच प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इससे मातृ-शिशु मृत्युदर में कमी आई है। 

उन्होंने कुपोषण से मुक्ति के लिए चलाई जा रही स्नेह सरोकार योजना की भी सराहना की।इस अवसर पर मौजूद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में हर जरूरतमंद को बेहतर इलाज मुहैया करवाया जा रहा है। गरीबों की मदद करने के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष का बजट दो करोड़ से बढ़ाकर 100 करोड़ रुपये किया गया है। वहीं, केंद्रीय इस्पात एवं खान मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के निर्माण से ग्वालियर-चंबल अंचल के लोगों को गंभीर बीमारियों का इलाज करवाने अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा। राज्य के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि नि:शुल्क औषधि वितरण योजना में पांच लाख लोगों को नि:शुल्क दवाइयां दी गईं और 50 हजार मरीजों की नि:शुल्क जांच की गई है। उन्होंने कहा कि शासकीय अस्पतालों में हर दिन 75 हजार मरीजों को नि:शुल्क भोजन दिया जाता है। डायलिसिस और कैंसर सिकाई जैसी सुविधाएं भी नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

 

Tags: Jagat Prakash Nadda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD