बीते दिनों संदिगध हालातों में लापता हुए गऊ सेवा मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी कृष्णा नंद महाराज के मामले को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष तथा केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला की अगुवाई में एक शिष्टमंडल ने पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के साथ मुलाकात की। शिष्टमंडल ने जहां स्वामी के लापता होने के मामले की जांच में तेजी लाने की मांग की, वहीं स्वामी कृष्णा नंद के लापता होने से श्री गोबिंद गऊ धाम भीनेवाल की दयनीय आर्थिक दशा का भी जिक्र किया। श्री सांपला ने मुख्यमंत्री को गऊधाम तथा गऊ सेवा मिशन के सभी बैंक खाते स्वामी जी के नाम अधीन हैं, जिस कारण उनके लापता होने के बाद गऊधाम की शुरू से चली आ रही मंदी हालत अब बद से बद्दतर हो गई है तथा गऊओं की सेवा के लिए जरूरी राशि जुटाने की समस्या पेश आ रही है, जिसके मुख्यमंत्री गऊधाम के लिए 2 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया तथा डी.जी.पी. पंजाब को स्वामी जी के मामले की जांच में तेजी लाने के लिए कहा।शिष्टमंडल में अन्यों के अलावा आर.एस.एस. के सह-प्रांत संचालक बिगे्र. जगदीश गगनेजा, कैबिनेट मंत्री मदन मोहन मित्तल, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार तीक्षण सूद, भाजपा के संगठन महामंंत्री दिनेश कुमार, पंजाब गऊ सेवा कमीशन के चेयरमैन कीमती भगत, संत समाज से रवि नंदन शास्त्री जी, गऊ सेवा मिशन स्वामी रामतीर्थ, बाबा दविन्द्र कौड़ा, बाबा लाल जी तथा एस.सी. कमीशन के चेयरमैन राजेश बगगा आदि मौजूद थे।