Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब का पानी किसी भी कीमत पर बाहर नही जाने दिया जाएगा-शिरोमणि अकाली दल

पानी की बांट में पंजाब से अन्याय कांग्रेस सरकारों की देन -मनतार सिंह बराड़

पंजाब का पानी किसी भी कीमत पर बाहर नही जाने दिया जाएगा-शिरोमणि अकाली दल
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फरीदकोट , 24 Jun 2016

Last updated on: Jun 24, 2016, 00:00 IST

शिरोमणि  अकाली दल द्वारा पंजाब के पानी के अधिकार में की जा रही कार्यवाही के तहत जिले की समस्त पंचायतों द्वारा प्रस्ताव डालकर  देश के प्रधानमंत्री तथा देश के राष्ट्रपति को भेजने के लिए आज यहां उपायुक्त को सौंपे गये जिसमें मांग की गई है कि पंजाब के पानी और एसवाईएल नहर का मामला रिपेरियन सिद्धात अनुसार हल किया जाए।इससे पूर्व अकाली दल के जिला प्रधान तथा मुख्य संसदीय सचिव स. मनतार सिंह बराड़ की अध्यक्षता में पार्टी नेताओं का एक एकत्रता स्थानीय गुरूद्वारा खालसा दीवान में हुई। जिसको संबोधित करते हुये स. बराड़ ने कहा कि पंजाब के पानी की बांट को लेकर देश स्वतंत्र होने के बाद लम्बा समय केन्द्र की सत्ता में राज करने वाली कांग्रेस सरकारो ने सदैव पंजाब और पंजाबियों से सौतला व्यवहार किया है । 

पंजाब देश का अन्न दाता है जिस के लिए पंजाब के पानी की रक्षा के लिए प्रत्येक पंजाबी को पेहरा देने की जरूरत है।उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुये 32 वर्षो के बाद एसवाईएल वाली किसानों की भूमि उनको वापिस कर दी । उन्होने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुये कहा कि जब वह पंजाब में आये तो उन्होने बयान दिया कि एसवाईएल नहर नही बननी चाहिए पंरतु जब दिल्ली गये तो कहने लगे कि एसवाईएल हरियाणा के लिए जरूरी है एवं यह बननी चाहिए। उन्होने कहा कि पानियों के मुददे पर पंजाब के साथ अन्याय हो रहा हेै जोकि सरासर गलत है। इस अवसर पर परमबंस सिंह बंटी रोमाणा चेयरमैन यूथ विकास बोर्ड ने बोलते हुये कहा कि पानी की बांट में पंजाब और पंजाबियों के साथ हुये बड़े स्तर पर अन्याय के लिए कांगे्रस पार्टी जिम्मेवार है जिसको पंजाब के लोग कभी मुंह नही लगाएगें। उन्होने कहा कि गत कांग्रेस सरकारों द्वारा एसवाईएल समझौता करके पंजाब के साथ बहुत बड़ा अन्याय किया है पंरतु पंजाब के पास किसी को भी देने के लिए कोई अतिरिक्त पानी नही है। 

उन्होने कहा कि पंजाब के पानियों पर डाके वाले इस समझौते का अकाली दल ने डट कर विरोध किया था और अब भी एसवाईएल नहर को किसी भी स्थिति में बनने नही दिया जाएगा।इस अवसर पर अन्य के अतिरिक्त गुरिन्द्र कोैर भोलूवाला,कुलतार सिंह बराड़, जसवाल सिंह मोड़, बलजिन्द्र सिंह धालीवाल, सुखदेव सिंह बाठ और गुरचेत सिंह ढिल्लों ने भी संबोधित किया और कहा कि पंजाब के पास किसी अन्य राज्यों को देने के लिए अतिरिक्त पानी नही है उन्होने कहा कि यदि पंजाब का पानी अन्य राज्यों को दिया तो पंजाब की धरती बंजर हो जाएगी तथा इस प्रकार पंजाब के अन्नदाता के साथ बहुत बड़ा अन्याय होगा। इस पश्चात वह शहर में पैदल मारच करते हुये डिप्टी कमिशनर कार्यालय पहुंचे जहां उन्होने उपायुक्त द्वारा राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन के साथ जिला फरीदकोट की पंचायतों द्वारा डाले गये प्रस्ताव की कापियां देते हुये मांग की कि पानी का मामला देश की स्वीकृत रिपेरियन सिद्धात अनुसार हल किया जाए।

 

Tags: SAD-BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD