Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध लेखक जावेद अख्तर ने एलपीयू के मीडिया फेस्ट "एक्सप्रेशन-2024" में किया विद्यार्थियों को प्रेरित सी-विजिल के माध्यम से चुनावों पर नागरिकों की पैनी नज़र नागरिकों द्वारा डाला गया प्रत्येक वोट बेहतर कल के लिए आशा की नई किरण - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल आपकी सम्पत्ति और गाढ़ी कमाई सर्वे के नाम पर ज़ब्त करने की फ़िराक में है कांग्रेस और इंडी एलायंस: प्रेम कुमार धूमल स्विमिंग ही नहीं, एडवेंचरस एक्टिविटीज भी करना पसंद करती हैं नरगिस फाखरी सेफ स्कूल वाहन स्कीम के अंतर्गत जिले में 55 स्कूली बसों की चैकिंग कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन

 

कांग्रेस क्वारंटाइन से बाहर निकलने का प्रयास कर रही है, जनता वापस क्वारंटाइन में भेजने की तैयारी में : संजय टंडन

चंडीगढ़ को दिल्ली मॉडल की नहीं, दिल्ली को चंडीगढ़ मॉडल की जरूरत

SAD-BJP, BJP, Bharatiya Janata Party, BJP Chandigarh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Dec 2021

चंडीगढ़ नगर निगम में कांग्रेस के कार्यकाल को बूथ घोटाले, रेल घोटाले तथा कपड़े चोरी के लिए हमेशा याद किया जाएगा। कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान घोटाले और फर्जीवाड़े देखने को मिलते थे। पिछले छह वर्षों से कांग्रेस क्वारंटाइन में है और इस चुनाव में क्वारंटाइन से बाहर आने का प्रयास कर रही है, जबकि जनता उन्हें दोबारा क्वारंटाइन में भेजने की तैयारी कर रही है।भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान ने जोर पकड़ लिया है। शहर में सभी भाजपा प्रत्याशियों को भारी जन समर्थन मिल रहा है। आज प्रदेश कार्यालय कमलम में भाजपा की तरफ से पूर्व संजय टंडन द्वारा मीडिया ब्रीफिंग दी गई। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी कैलाश जैन, प्रदेश सचिव अमित राणा तथा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व मीडिया टीम सदस्य अरूणदीप सिंह भी मौजूद थे। मीडिया ब्रीफिंग में बोलते हुए संजट टंडन ने कहा कि भाजपा के खिलाफ चार्जशीट जारी करने वाली कांग्रेस पहले अपने गिराबान में झांककर देखे।

टंडन ने कहा कि कांग्रेस ने अपने 14 साल के कार्यकाल में सिर्फ घोटाले की किए हैं जबकि भाजपा ने शहर में विकास को गति दी है। भाजपा ने अपने कार्यकाल के दौरान चंडीगढ़ में तमाम विकास के कार्य किए है जिससे अब चंडीगढ़ हैप्पी इंडेक्स में अव्वल नंबर पर है। टंडन ने एक सर्वे का हवाला देते हुए कहा कि चंडीगढ़ दूसरे शहरों के मुकाबले काफी बेहतर है। उन्होंने कहा कि जब पूरा देश आक्सीजन की समस्या से जूझ रहा था तब चंडीगढ़ न केवल आक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भर था बल्कि पड़ोसी राज्यों की जरूरत को भी चंडीगढ़ ने ही पूरा किया।टंडन ने प्रदूषण के मुद्दे पर भाजपा का पक्ष रखते हुए कहा कि शहर की हवा को साफ रखने के लिए ट्रांसपोर्ट चौंक पर ऑक्सीजन प्यूरीफाई लगाया गया है और यह सब भाजपा के कार्यकाल में हुआ है। शहर में ग्रीनरी 38 से बढक़र 46 प्रतिशत तक पहुंची है। इसके साथ ही शहर की सडक़ों के किनारे साइकिल ट्रैक बनाए गए हैं जिससे साइकिल चालकों को सुविधा मिल सके। टंडन ने कहा कि चंडीगढ़ को दिल्ली मॉडल की नहीं बल्कि दिल्ली को चंडीगढ़ मॉडल की जरूरत है। टंडन ने कहा कि चंडीगढ़ में लाल डोरे को समाप्त करके साथ लगते गांवों को जोड़ा जाएगा और एक मॉडल विलेज के रूप में विकसित किया जाएगा।टंडन ने कहा की यूटी इम्प्लाइज होम्स स्कीम 2008 में आई थी लेकिन 2012 में कांग्रेस के समय में कांग्रेस के गवर्नर ने इस स्कीम को बंद कर दिया था। जिसके बाद 2014 में भाजपा ने आने के बाद इसे रीओपन किया और 2016 में इस स्कीम को दोबारा शुरू किया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ शहर में जितना भी काम हुआ है वह सिर्फ और सिर्फ भाजपा के कार्यकाल में हुआ है।

 

Tags: SAD-BJP , BJP , Bharatiya Janata Party , BJP Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD