Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री द्वारा भोरंज में मिनी सचिवालय भवन का लोकार्पण

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

हमीरपुर , 28 Oct 2013

Last updated on: Oct 28, 2013, 00:00 IST

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आज हमीरपुर जिले के भोरंज में 10 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पांच मंजिला मिनी सचिवालय भवन का लोकार्पण किया। नवनिर्मित इस भवन के दो मंजिलों में पार्किंग सुविधा के साथ-साथ उपमण्डलाधिकारी कार्यालय, कैंटीन, सुगम केन्द्र, डाकघर, लिटिगेंट हॉल एवं सर्किट कोर्ट, दुकानें, एटीएम, कोषागार, तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय इत्यादि के लिए स्थान उपलब्ध करवाया गया है।मुख्यमंत्री ने 66.64 लाख रुपये की लागत से टौणी देवी में निर्मित होने वाली पुलिस चौकी भवन की आधारशिला भी रखी। इसके पश्चात्, भोरंज के वाई.एस. परमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में उपस्थित जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल निर्माता डॉ. वाई.एस. परमार ने राज्य के विकास में अह्म योगदान दिया है। वास्तव में डॉ. परमार ने ही प्रदेश के विकास की रूप रेखा तैयार की और उनके दिखाए गए मार्ग पर ही राज्य विकास की ओर अग्रसर है। डॉ. परमार के सम्मान में भोरंज स्कूल का नामकरण किया गया है।  

श्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल के दौरान हमीरपुर जिले का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित हुआ है और कांग्रेस ने ही हमीरपुर को जिले के रूप में पहचान दी है। हमीरपुर, जिला बनने से पूर्व कांगड़ा की तहसील थी तथा कांगड़ा के कुछ क्षेत्रों को मिलाकर इसे जिले का दर्जा दिया गया ताकि यहां विकास को गति प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि जिला बनने के पश्चात् हमीरपुर ने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सड़क निर्माण इत्यादि क्षेत्रों में व्यापक विकास किया और आज इन महत्वपूर्ण क्षेत्रों में यह जिला प्रदेश का आदर्श बन कर उभरा है। इसका श्रेय प्रदेश में रही कांग्रेस सरकारों को जाता है। उन्होंने कहा कि जिले में चाहे पेयजल की बात हो या फिर स्कूल खोलने की, यह सभी कार्य उनके कार्यकाल में ही किए गए। मिनी सचिवालय की मंजूरी भी उनके कार्यकाल में ही दी गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य का समग्र एवं संतुलित विकास सुनिश्चित बना रही है। बिना भेदभाव के राज्य के हर क्षेत्र एवं गांव का विकास ही प्रदेश सरकार का लक्ष्य है। यह उनका सौभाग्य है कि देश के सभी प्रधानमंत्रियों के साथ उन्हें कार्य करने का अनुभव प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने विकास के नाम पर कुछ नहीं किया, केवल विकास का श्रेय लेने के लिए हमेशा आगे रही। उन्होंने कहा कि श्री शांता कुमार भी हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। उनसे वैचारिक मतभेद जरूर रहे, लेकिन वह एक शालीन व्यक्तित्व हैं। इसके विपरीत श्री प्रेम कुमार धूमल दो बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। उन्होंने विकास करने और गरीबी हटाने का नारा जरूर दिया, लेकिन अपनी गरीबी ही दूर की। प्रदेश से नहीं बल्कि वह केवल सत्ता से प्रेम करते हैं। पंजाब में रहते हुए वह पंजाबी और हिमाचल में रहकर हिमाचली होने की बात करते हैं। श्री धूमल ने सदैव कांग्रेस पर भेदभाव की राजनीति करने का तथ्यहीन आरोप लगाया, जबकि वास्तविकता यह है कि अपने दोनों कार्यकालों में उन्होंने सिवाय भेदभाव की राजनीति करने और विरोधियों को कुचलने के अलावा कुछ नहीं किया। 

श्री वीरभद्र सिंह ने इस अवसर पर भोरंज स्कूल में खेल मैदान के निर्माण के लिए 17 लाख 39 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कंजसियान उच्च पाठशाला को स्तरोन्नत कर दस जमा दो करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भोरंज को स्तरोन्नत किया जाएगा और यहां अतिरिक्त बिस्तरों की सुविधा प्रदान की जाएगी तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने भोरंज डिग्री कॉलेज में अधोसंरचना विकास और अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती करने की भी घोषणा की।मुख्य संसदीय सचिव श्री इंद्रदत्त लखनपाल ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में हमीरपुर जिले में विकास को गति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने जिले में सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य के नाम पर बड़ी-बड़ी घोषणाएं की, लेकिन धरातक पर कोई कार्य नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के साथ है। 

प्रदेश कांग्रेस समिति के सदस्य श्री सुरेश कुमार, एपीएमसी हमीरपुर के अध्यक्ष श्री प्रेम कौशल, कांग्रेस के नेता श्री रमेश डोगरा तथा राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती प्रोमिला देवी ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए।हमीरपुर जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर भाजपा से कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए लोगों का हार पहनाकर स्वागत किया।विधायक श्री राजेन्द्र राणा, विधायक श्री अजय महाजन, प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव श्री सुनील बिट्टू, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री कुलदीप पठानिया, पूर्व विधायक श्री बाबू राम गौतम, जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष श्री नरेश ठाकुर, खण्ड कांग्रेस समिति, भोरंज के अध्यक्ष श्री राजीव लाल मेहर, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष श्रीमती राकेश रानी, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्री बी.आर. राही, पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री वी.पी. लगवाल, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री टी.जी. नेगी, पुलिस महानिरीक्षक श्री पी.एल. ठाकुर, उपायुक्त श्री आशीष सिंघमार, पुलिस अधीक्षक सुश्री वीना भारती, अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: virbhadra singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD