Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

'दुनिया ने धर्म से ऊपर उठकर योग दिवस मनाया'

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला (हिमाचल प्रदेश) , 21 Jun 2016

Last updated on: Jun 21, 2016, 00:00 IST

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने मंगलवार को कहा कि दुनिया धर्म से ऊपर उठकर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रही है। राव ने यहां योग अभ्यास में हिस्सा लेते हुए कहा कि यहां तक कि मुस्लिम देश भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं।उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "भारत दुनिया भर में योग का प्रसार करने वाला पहला देश बन गया है।"दूसरे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पूरे हिमाचल प्रदेश में समारोहों का आयोजन किया गया। हालांकि कांग्रेस शासित राज्य का कोई भी मंत्री इस मौके पर मौजूद नहीं था।पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और स्थानीय विधायक सुरेश भारद्वाज ने भी राव के साथ इस समारोह में हिस्सा लिया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता ने संवाददाताओं से कहा, "योग का अर्थ लोगों को जोड़ना है..193 देशों में से 16 भी जल्द ही योग अपना लेंगे।"राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने यहां राजभवन में योग किया, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी मौजूद थे।उन्होंने एक संदेश में कहा, "योग हमारी सम्पन्न संस्कृति और परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और यह हमारे मन और आत्मा को पवित्र करता है।"मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह दिल्ली की यात्रा पर गए हुए हैं। उनके मंत्रिमंडल के सदस्य भी समारोह में उपस्थित नहीं थे।योग गुरु रामदेव के पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट के अनुसार राज्य भर में 152 योग शिविरों का आयोजन किया गया, जिनमें हजारों लोग शरीक हुए।धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ के स्टेडियम में आयोजित एक समारोह में बूंदाबांदी के बीच उपस्थित हजारों छात्रों और अन्य लोगों के साथ बीसीसीआई के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और क्रिकेटर हरभजन सिंह भी योग सत्र में शरीक हुए।हरभजन सिंह ने कहा, "मैं योग से जुड़ा रहूंगा।"ठाकुर ने कहा, "योग का धर्म से कोई संबंध नहीं है। हर धर्म का व्यक्ति योग कर सकता है।"

 

Tags: Rao Inderjeet Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD