Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

इंदिरा-राजीव,बेअंत सिंह,पठानकोट,दीनानगर,26/11 हमले की दोषी आईबी-वीरेश शांडिल्य

पाकिस्तान से आई धमकी भरी वीडियो कहा-शांडिल्य तुझे व तेरे परिवार व एंटी टेररिस्ट फ्रंट के नेताओं को मौत के घाट उतारेंगे

वीरेश शांडिल्य
वीरेश शांडिल्य
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पठानकोट , 20 Jun 2016

Last updated on: Jun 20, 2016, 00:00 IST

एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने आज जारी प्रेस ब्यान में कहा की उनके मोबाइल 8221953333 पर आतंकवादी हाफिज सईद के गुर्गे द्वारा मौत के घाट उतारने की वीडियो भेजी और वीडियो में एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के नेताओं को खत्म करने व उनके परिवार को खत्म करने की धमकी दी और कहा की वीरेश शांडिल्य  तुझे बताया जाएगा की हाफिज सईद और मौलाना मसूद अजहर के खिलाफ कैसे बोला जाता है l वीडियो में 26/11 के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के गुर्गे ने कहा कहा की वीरेश शांडिल्य आईएसआई,पाकिस्तान का वजूद खत्म करने की बात करता है और कहा गया की पाकिस्तान भारत का वजूद खत्म करेगा l पाक आतंकी ने वीडियो भेजा उसने कहा भारत के लोग 26/11, पठानकोट, लाल किला,दीनानगर भूल गए और इस तरह एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के वजूद को खत्म करने की धमकी दी l 

शांडिल्य ने कहा दुःख की बात है की सुरक्षा अब स्टेट्स सिम्बल के  लिए दी जाती है उन लोगों को सुरक्षा नही दी जाती जो सही मायनों में आतंकवाद के खात्मे की लड़ाई लड़ रहे है जो उन्हें ललकार रहे है और जिन्हें आतंकवादी अपने रास्ते की रूकावट समझ रहे है और पाकिस्तान में बैठकर उन्हें मौत के घाट उतारने की धमकियां दे रहे है l सिर्फ सिफारशी लोगों को सुरक्षा दी जाती है l शांडिल्य ने कहा वह मरने से नहीं डरते पर उनके कारण कई उनके आसपास के लोगों का नुकसान ना हो जाए क्योंकि वह जलसे-जलूसों,धार्मिक कार्यक्रमों व रैल्लियों में भाग लेते रहते है कई ऐसा न हो की आतंकी मुझे इस जगह अपना सॉफ्ट टारगेट बना लें l 

शांडिल्य ने कहा जब पाक आतंकी कारगिल,पठानकोट,संसद,दीनानगर,लालकिला मे घुसपैठ कर सकते है 26/11 कर सकते है तो शांडिल्य को मारना उनके लिए क्या बड़ी बात है उन्होंने देश की आईबी पर सवाल उठाये और कहा की आईबी श्वेत पत्र जारी करें की उसे पता है की मुझे पाकिस्तान से मौत के घाट उतारने की धमकियां आ रही है l उन्होंने कहा सरदार बेअंत सिंह को सुरक्षा परिसर में मौत के घाट उतारा जा सकता है,राजीव-इंदिरा को मौत के घाट उतारा जा सकता है पठानकोट का हमला,दीनानगर का हमला आईबी का फेलियर है l आईबी राजनितिक इशारे पर रिपोर्ट बनाती है और आतंकी हमलों की दोषी आईबी है l 

 

Tags: Viresh Shandilya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD