Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार से भोटी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने का आग्रह किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

शिमला , 26 Oct 2013

Last updated on: Oct 26, 2013, 00:00 IST

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भारत सरकार से भोटी भाषा को भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने का आग्रह किया है। केन्द्रीय गृह मंत्री श्री सुशील कुमार शिंदे को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि भोटी भाषा राज्य के लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू तथा चम्बा जिले के कुछ भागों में बोली जाने वाली भाषा है। उन्होंने कहा कि भारत के हिमालयी राज्यों में 16 लाख से अधिक जनसंख्या भोटी बोलती है तथा हिमाचल प्रदेश में तीन लाख से अधिक लोग इस भाषा में बातचीत करते हैं, जबकि जनजातीय जनसंख्या इसका पूर्ण उपयोग करती है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने लाहौल एवं स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, मण्डी जिलों तथा पांगी के स्कूलों में भोटी भाषा को शामिल करने के लिए समिति गठित की है। प्रदेश सरकार ने लाहौल-स्पीति, किन्नौर तथा कुल्लू जिलों के स्कूलों में भोटी भाषा को पहले ही शामिल किया है। श्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि भोटी भाषा न केवल हिमालयी क्षेत्र बल्कि पड़ौसी देशों की प्राचीन भाषाओं में से एक है। इसकी उच्च विकसित भाषा है तथा विभिन्न विषयों पर इस भाषा में आलेख एवं साहित्य हैं। इसे भूटान, नेपाल, मंगोलिया, तिब्बत तथा समूचे मध्यम एशियाई देशों में लिखित में तथा स्थानीय स्तर पर बोला जाता है। जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तरांचल, पश्चिम बंगाल, सिक्किम तथा अरूणांचल प्रदेश के लोगों के दैनिक जीवन में इसे व्यापक तौर पर उपयोग में लाया जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस भाषा की लिपि भारतीय विद्वानों की सहायता से कई शताब्दी पूर्व विकसित की गई तथा यह देवनागरी लिपि पर आधारित है। उन्होंने कहा कि भारतीय अध्यातम की व्याख्या के लिए जिस प्रकार संस्कृत का ज्ञान आवश्यक है, उसी प्रकार हिमालयी क्षेत्रों में रहने वाले भोटी समुदाय के लोगों की भावनाओं एवं उनकी आकांक्षाओं को व्यक्त करने के लिए भोटी भाषा आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कई विकासशील एवं विकसित राष्ट्रों में उच्च अध्ययन संस्थान भोटी भाषा के अध्ययन को बढ़ावा दे रहे हैं तथा भारत तथा विदेशों के विभिन्न विश्वविद्यालयों में इसे पढ़ाया जा रहा है।श्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में भोटी भाषा को शामिल करने से इसे न केवल उचित मान्यता प्राप्त होगी, बल्कि देश के दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले जनजातीय लोगों की आकांक्षाओं को भी पूरा किया जा सकेगा।

 

Tags: virbhadra singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD