Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

केन्द्र द्वारा प्रदेश को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत चावल व गंदम का आबंटन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

शिमला , 25 Oct 2013

Last updated on: Oct 25, 2013, 00:00 IST

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री जी.एस. बाली ने कहा है कि केन्द्र सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश के लाभार्थियों के लिए 6,395 मीट्रिक टन चावल तथा 9,101 मीट्रिक टन गंदम का आबंटन किया है। यह आबंटन प्रतिमाह के हिसाब से किया गया है।श्री जी.एस. बाली ने कहा कि खाद्यान्न की यह मात्रा प्रदेश को अक्तूबर, 2013 के लिए प्राप्त हुई है और यह प्रदेश की सभी उचित मूल्य की दुकानों में पहुंचा दी गई हैं। उन्होंने कहा कि अधिनियम के अन्तर्गत गंदम दो रुपये प्रति किलो और चावल 3 रुपये प्रति किलो की दर पर उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने प्रदेश के सभी लाभार्थियों से अनुरोध किया है कि वे अपने निकट की उचित मूल्य की दुकानों पर जाकर खाद्यान्न प्राप्त कर लें। 

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत उन सभी लाभार्थियों को पूर्व की भांति आवश्यक खाद्य वस्तुएं प्रदान की जाती रहेंगी, जो अन्य योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अन्त्योदय अन्न योजना के लाभार्थियों को पहले की तरह 20 किलोग्राम गेहं और 15 किलोग्राम चावल प्रतिमाह मिलता रहेगा। अन्य लाभार्थियों को प्रतिमाह प्रति व्यक्ति 3 किलोग्राम गेहूं और 2 किलोग्राम चावल प्रदान किए जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के दायरे में न आने वाले लाभार्थियों को भी पहले की तरह खाद्यान्न उपलब्ध करवाएं जाएं। इन लाभार्थियों को 8.50 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर 18 किलोग्राम आटा और 10 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से 9 किलोग्राम चावल प्रतिमाह उपलब्ध करवाए जाएंगे।श्री जी.एस. बाली ने कहा कि प्रदेश के उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में टोल फ्री नम्बर 1800-180-8026 स्थापित किया है। खाद्यान्न प्राप्त न होने की स्थिति में उपभोक्ता इस टोल फ्री नम्बर पर शिकायत कर सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत उपभोक्ताओं को निर्धारित समय पर खाद्यान्न उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं और प्रदेश में खाद्यान्न भंडारण की क्षमता को भी बढ़ाया जा रहा है।श्री बाली ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी राशन कार्डधारकों को उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से उपदान दरों पर तीन दालें, दो खाद्य तेल और नमक उपलब्ध करवा रही है। इस योजना पर इस वर्ष 175 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली के अवसर पर सभी राशन कार्डधारकों को अक्तूबर मास में 150 ग्राम प्रति व्यक्ति चीनी का कोटा अतिरिक्त रूप से प्रदान किया जाएगा।       .

 

Tags: GS Bali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD