भले ही देश में 2 प्रतिशत सिख हो लेकिन उनकी कुर्बानियां 98 प्रतिशत है और सिख हिन्दुस्तान की तलवार है और देशद्रोहियों,आतंकवादियों, अत्याचारियों से लड़ने के लये इस तलवार को जंग लगने की बजाय चमका कर रखना जरूरी है उपरोक्त शब्द इंटरनेशनल सिख कौंसिल एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के पूर्व चीफ एन्वोय सरदार मुकत्यार सिंह अस्सल ने कहे l अस्सल का अम्बाला शहर पहुँचने पर एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य के निवास पर उनका जोरदार स्वागत किया गया l इस अवसर पर मुकत्यार सिंह अस्सल ने पtत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा की आईएसआई जिस तरह भारत में अपनी जड़े फैला रही है यह भारत की एकता और अखंडता के लिए अच्छे संकेत नहीं है इसलिए आईएसआई के खिलाफ आर-पार की लड़ाई मोदी सरकार को लड़नी होगी l उन्होंने कहा की पंजाब में आतंकवाद को बड़ी नजदीक से देखा है अब वह न तो पंजाब में ना देश में आतंकवाद को पनपने नहीं देंगे l मुकत्यार सिंह ने कहा की उनका जन्म खेमकरण बोर्डर एरिया हुआ और उन्होंने पंजाब में आतंकवाद की तकलीफ को बहुत नजदीक से देखा है इसलिए वह पूरे देश में एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य के साथ मिलकर एक जनादोलन खड़ा करना चाहते है ताकि देश भगत सिंह,राजगुरु,सुखदेव,चन्द्रशेखर आज़ाद,लाला लाजपत राय,करतार सराभा,अशफाक उलाँ खान,रामप्रसाद बिसिमिल की सोच जैसा बना सकें l उन्होंने कहा की सुख गुरुओं ने जो कुर्बानियां दी और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई ऐसे ही एक बार फिर सिख समाज को आतंकवाद को कुचलने के लिए तलवार उठानी होगी l
इंटरनेशनल सिख कौंसिल व दिल्ली निवासी व 100 से अधिक देशों के राजदूतों से घनिष्ट भाईचारा और भारत का प्रचार विश्व के अन्य देशों में कर भारत के उद्योग को बढ़ावा देने व विदेशों में भारत का सम्मान बढाने वाले मुकत्यार सिंह ने कहा वह पिछले दिनों सुडान जो अफ्रीका का सबसे बड़ा देश है वहा प्रतिनिधिमंडल के साथ गये थे और उनकी सोच है जो हरियाणा-पंजाब का किसान आत्महत्या कर रहा है उनको सस्ते दरो पर जमीन दिलवाकर उनको वहा खेती का कार्य करवाकर खुशहाल किया जाए l उन्होंने कहा लाल बहादुर शास्त्री की सोच पर पहरा देना चाहते है खेत में किसान,सीमा पे जवान भारत के सम्मान का प्रतीक है l जवान सरहदों पर सवा सौ करोड़ लोगों की रक्षा करते है और किसान स्व सौ करोड़ लोगों के लिए अन्न पैदा करते है इसलिए इन दोनों के स्वाभिमान को बचाने की जरूरत है उन्होंने कहा हरियाणा-पंजाब की सरकार किसानों द्वारा किये जाने वाली आत्महत्या पर सचेत नहीं है l पीएम मोदी को किसानों के लिए सर छोटूराम की सोच पर पहरा देते हुए किसानों के कर्जों को सिरे से खत्म कर देना चाहिए इससे निश्चित तौर पर किसान मुख्य धारा में आ सकते है lइंटरनेशनल सिख कौंसिल के चेयरमैन मुकत्यार सिंह ने आतंकवाद के खिलाफ चलाई मुहिम का स्वागत किया और कहा की वह फ्रंट को हमेशा देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए साथ देते रहेंगे और पिछले दिनों उन्होंने रोमानिया के अम्बेसडर राडू ओक्टेवियन को भी हरियाणा-पंजाब दौरे पर शांडिल्य के पास भेजा था जिसका रोमानिया में बहुत बड़ा सन्देश गया l
मुकत्यार सिंह ने कहा पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए कहा वीरेश शांडिल्य पाकिस्तान को खुलेआम चेतावनी दे रहे है यह सराहनीय है और उन्होंने कहा पाकिस्तान कश्मीर लेने की बात करता है पर पाक यह भूल गया की वह भी भारत का अभिन्न अंग था अगर किसी दिन भारत को याद आ गया की पाक भी हमारा अभिन्न अंग है तो पाकिस्तान तो पाक का क्या होगा इसे पाकिस्तान याद रखे l मुकत्यार सिंह ने कहा नरेंद्र मोदी ने गुजरात में सरदार पटेल की विशाल प्रतिमा बनवाई यह एक सरहनीय कदम है पर उन्होंने अभी सरदार पटेल की सोच पर पहरा नहीं दिया उन्होंने कहा अब मोदी पटेल की सोच पर पहरा देते हुए पाक पर हमला बोले lइंटरनेशनल सिख कौंसिल के चेयरमैन मुकत्यार सिंह अस्सल ने कहा जो पिछले कई दिनों से वीरेश शांडिल्य को पाकिस्तान से धमकियां मिल रही है इस पर केंद्र सरकार उन्हें सुरक्षा दें उन्होंने कहा सुरक्षा तो वैसे मामूली चीज है उन्होंने कहा जो देश के लिए इतना बोल रहे है और आतंकियों से लोहा ले रहे है सबसे पहले वह शांडिल्य जैसे को ही अपना सॉफ्ट टारगेट बनाते है l उन्होंने कहा इसके लिए सरकार को उनकी व उनके परिवार की सुरक्षा तुरंत सुनिश्चित करें l उन्होंने कहा की मोदी के मंत्री देश के लिए बोलते है और उन्होंने तनख्वाह,पेंशन मिलती है पर वीरेश शांडिल्य जैसे देशभगत सिर्फ अपने परिवार व अपने साथियों के बल पर आतंकवाद के खिलाफ बहुत बड़ी लड़ाई छेड़े है l इस मौके पर कुलवंत सिंह मानकपुर,मनीष पासी,लखविन्द्र सिंह साधापुर,संजीव विक्टर,जसमीत जस्सी,केसर सिंह,महिंद्र धीमानa,वीरेंद्र मिड्डा,सुभाष मेहता आदि मौजूद थे l