Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अंबाला शहर नगर निगम से भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम छेड़ने वाली भाजपा मेयर को वीरेश शांडिल्य ने किया सम्मानित

108 दिन पहले अंबाला शहर की मेयर चुनी गई सैलजा सचदेवा अंबाला की 36 बिरादरी की आवाज बनी, अंबाला को बाढ़ व गंदगी मुक्त बनाने की चलाई हुई दिन रात मुहिम

Viresh Shandilya, Anti Terrorist Front India, ATFI, Ambala, Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अंबाला , 11 Jul 2025

Last updated on: Jul 12, 2025, 13:23 IST

अंबाला शहर के नगर निगम से भ्रष्टाचार को जड़मूल से मिटाने की मुहिम चलाने वाली भाजपा मेयर सैलजा सचदेवा को आज एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया व विश्व हिन्दु तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने सम्मानित किया। इस मौके पर पार्षद संदीप सचदेवा भाजपा के वरिष्ठ नेता अनुभव अग्रवाल, सुरेंद्र पाल केके, संजय लाकड़ा, तरसेम अग्रवाल, मनोज गोयल, गोल्डी पाहवा, पूर्व पार्षद प्रेम गोसार्इं, साहिल कक्कड़, नरेश छाबड़ा, नरेंद्र सिंह भाटिया, रंजीता मेहता, नम्रता गौड़, बरजिंदर शर्मा, संजीव सेठ, विनोद गर्ग सहित भारी तादाद में एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के सदस्य मौजूद थे। 

वीरेश शांडिल्य ने कहा कि 25 मार्च 2025 को सैलजा सचदेवा ने अंबाला शहर नगर निगम का मेयर का पदभार ग्रहण किया था और मात्र 108 दिन में अंबाला शहर निगम से भ्रष्टाचार को काफी हद तक खत्म करने की सफलता हासिल की। आज निगम में एनडीसी के नाम पर धंधा नहीं चलता जिसका श्रेय भाजपा पार्टी को जाता है जिन्होंने ईमानदार भाजपा नेता संदीप सचदेवा की पत्नी को अंबाला शहर से मेयर की टिकट दी और अंबाला शहर की जनता ने मेयर सेलजा सचदेवा को एकतरफा जीत दिलाई। 

एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने सैलजा सचदेवा को भव्य राम मंदिर की प्रतिमा व मां बंगलामुखी से आई चुनरी देकर सम्मानित किया और उनके नवनिर्मित दफ्तर में जाकर सैलजा सचदेवा को आशीर्वाद दिया। वीरेश शांडिल्य ने भाजपा कार्यकर्ता व शहरवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि संदीप सचदेवा एक समर्पित मित्र व समर्पित भाजपा कार्यकर्ता व जिम्मेवार नागरिक हैं और राजनीति में उनका लक्ष्य पैसा कमाना नहीं बल्कि नर सेवा नारायण सेवा का सिद्धांत है और मेयर बनने के मात्र 108 दिन में संदीप सचदेवा की पत्नी सैलजा सचदेवा ने न केवल निगम में भ्रष्टाचार को खत्म किया बल्कि अंबाला शहर को गंदगी व बाढ़ मुक्त बनाने का सफल प्रयास कर भाजपा का सम्मान अंबाला की जनता के दिलों में बढ़ाया है और आज सैलजा दंपत्ति अंबाला की 36 बिरादरी की आवाज बन चुकी हैं।

एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि पिछले लंबे समय से अंबाला शहर को ऐसे नेता की जरूरत थी जिसके दिल में जनता की इज्जत है और जो जनता के काम चिंता रख कर करता हो और सैलजा सचदेवा जनता की सोच पर खरी उतरी। वीरेश शांडिल्य ने कहा उनका संगठन सैलजा सचदेवा व संदीप सचदेवा के साथ है और निगम के अधिकारी राजनीतिक चापलूसी कर व सत्ता की मलाई खाने की चक्कर में सैलजा सचदेवा व संदीप सचदेवा के स्वाभिमान के साथ खेलने की गलती न करें। 

उन्होंने कहा कि निगम में सबसे बड़ा पद मेयर का है और आज सैलजा सचदेवा के पदभार ग्रहण समारोह में निगम कमिश्नर वीरेंद्र लाठर व अन्य अधिकारियों के न आने से अंबाला शहर में भाजपा कमजोर हुई है और नायब सैनी सरकार का गलत संदेश गया कि सरकार के ऊपर अधिकारी हावी हैं। इस मौके पर वीरेश शांडिल्य ने संदीप सचदेवा की माता सविता सचदेवा से भी आशीर्वाद लिया।

 

Tags: Viresh Shandilya , Anti Terrorist Front India , ATFI , Ambala , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD