Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भाजपा के राजनीतिक प्रस्ताव में केंद्र की उपलब्धियों का बखान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इलाहाबाद , 13 Jun 2016

Last updated on: Jun 13, 2016, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के दूसरे दिन राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव में साफतौर पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है और विपक्ष की ताकत लगातार घट रही है। संगम नगरी इलाहाबाद में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक के दूसरे दिन गडकरी ने बैठक में पारित हुए राजनीतिक प्रस्ताव के बारे में पत्रकारों को जानकारी दी। गडकरी ने कहा कि देश-दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काफी सफलता मिली है और आने वाले समय में उनके नेतृत्व में देश में काफी बदलावा आएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने कहा, "आने वाले समय में गांव, गरीब एवं किसान का विकास होगा। इस बार अच्छी बारिश की सम्भावना जताई जा रही है। इससे देश में किसानों की दशा सुधरेगी।"

उप्र विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर गडकरी ने कहा कि "चुनाव को लेकर राज्य में कोई अभियान चलाया जाएगा या नहीं यह अभी तय नहीं हुआ है। यह संगठन का काम है, और इसपर काम चल रहा है।"उप्र के कैराना में हिन्दू परिवारों के पलायन के मुद्दे पर गडकरी ने कहा कि इस घटना से पार्टी अध्यक्ष एवं प्रधानमंत्री दोनों चिंतित हैं, और इस तरह की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। बुंदेलखंड में सूखे की स्थिति से संबंधित एक सवाल के जवाब में गडकरी ने कहा, "बुंदेलखंड की स्थिति से केंद्र सरकार वाकिफ है। वहां स्थिति ठीक नहीं है। रेलवे की तरफ से किसानों के लिए पानी भी भेजा गया, लेकिन राज्य सरकार ने उसे लेने से इंकार कर दिया। जल्द ही केंद्र के मंत्री बुंदेलखंड का दौरा करेंगे।"गडकरी ने कहा कि पार्टी के राजनीतिक प्रस्ताव में देश को महाशक्ति बनाने का संकल्प लिया गया है, और पिछले दो वर्षों में केंद्र सरकार की उपलब्धियों का जिक्र भी किया गया है। 

गडकरी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा, "पिछले दो वर्षों के दौरान हर क्षेत्र में विकास हुआ है। प्रधानमंत्री के विदेश दौरों की वजह से विदेशों में भारत की छवि काफी बेहतर हुई है।"गडकरी ने कहा, "राजनीतिक प्रस्ताव में इस बात का भी जिक्र है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश महाशक्ति बनने की तरफ अग्रसर है। हर तरफ भारत का डंका बज रहा है।"उन्होंने कहा कि राजनीतिक प्रस्ताव में देश में भय, भूख और भ्रष्टाचार का खात्मा करने की बात भी शामिल की गई है और पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के सपनों को पूरा करने के लिए काम करेगी। 

 

Tags: Nitin Gadkari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD