Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

प्रार्थना, दुआओं के साथ कश्मीर में शुरू हुआ रमजान का महीना

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 07 Jun 2016

Last updated on: Jun 07, 2016, 00:00 IST

रमजान के 30 दिनों के पवित्र महीने की शुरुआत यहां मंगलवार को हो गई। जम्मू एवं कश्मीर के मुसलमानों ने तीन दशकों से सबसे लंबे समय तक चलने वाले प्रतिदिन का उपवास शुरू किया।इस साल रोजा रखने वाले धर्मनिष्ठ मुसलमानों को भोजन-पानी से लगभग 16 घंटे दूर रहना होगा क्योंकि सुबह होने के पहले खाने की अवधि (सेहरी) यहां मंगलवार को तड़के 3.37 मिनट पर खत्म हो रही है और शाम ढलने के बाद खाने का समय (इफ्तार) शाम 7.42 बजे है।राज्य में गर्मियों की राजधानी श्रीनगर में सुबह से ही बहुत कम वाहनों को चलता देखा गया। पैदल यात्री भी बहुत कम दिखे क्योंकि रमजान के महीने में स्थानीय लोग सामान्यतया सुबह की नमाज के बाद झपकी लेना पसंद करते हैं।

अन्य महीनों की तुलना में शहर में दुकानें, सार्वजनिक वाहन और अन्य प्रतिष्ठान देर से खुले।सुबह के समय सबसे अधिक यातायात शहर के बाहरी इलाकों में देखा गया जिनमें टैक्सियां और बसें थीं जो पर्यटकों को पहलगाम, गुलमर्ग, सोनमर्ग, दूध्पथ्री, कोकारनाग जैसे स्थानों पर ले जा रही थीं।सोमवार की शाम को यहां सड़कों और बाजारों बहुत अधिक जाम और अव्यवस्था देखी गई थी क्योंकि स्थानीय लोग रोजा के दिनों के लिए खरीददारी करने में व्यस्त थे। सबसे अधिक मांग खजूर जैसी चीजों की थी। मुसलमान मानते हैं कि उन्हें रोजा इसी से तोड़ना चाहिए क्योंकि मोहम्मद साहब और उनके खलीफा रमजान के दौरान ऐसा ही करते थे। श्रीनगर में सुबह के समय केवल उन दुकानों को छोड़कर जो बाहर के पर्यटकों के लिए व्यवस्था करती हैं, खानपान की सभी दुकानें बंद थीं। कश्मीर में रमजान के दौरान रोजा रखने वाले युवाओं की संख्या पहले से बढ़ गई है। कश्मीर में बीते कुछ सालाों में सकारात्मक बात यह देखी गई है कि खास रमजान के समय गरीबों की मदद देने के लिए कई धर्मार्थ संस्थाएं अस्तित्व में आई हैं।

 

Tags: DHARMIK

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD