द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दौरान राज्यभर में योगा वालंटियरों की अधिक से अधिक श़मूलियत को यकीनी बनाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने 21 जून को यहां कैपिटल परिसर में हो रहे मुख्य समारोहों के प्रबंधों का जायज़ा लिया जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी मु य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।भाजपा के राज्य प्रधान और केन्द्रीय सामाजिक सुरक्षा व सशक्तिकरण संबंधी राज्य मंत्री श्री विजय सांपला के नेतृत्व में यहां मु यमंत्री निवास पर द्वितीय दौर की बैठक दौरान इस समागत की तैयारियों की समीक्षा की गई। स.बादल ने मुख्य सचिव को कहा कि इस समागम में शामिल हो रहे 10 हज़ार योगा वालंटियरों के लिए यातायात व खान-पीन समेत ओर आवश्यक सुविधाएं मुहैया करवाने का आगामी व्यवस्था की जाए ताकि इस समागम को यादगारी बनाया जा सके।
शिष्टमंडल को जानकारी देते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि राज्यभर में जिला और ब्लॉक स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2016 मनाने के लिए विस्तार में निर्देश जारी कर दिए गए हैं ताकि पंजीकृत हुए वालंटियरों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम के अतिरिक्त योग संबंधी सीडीज़ एवं अन्य सामग्री के वितरण को विश्वसनीय बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाब से अब तक 21,670 योग वालंटियर सरकारी बेवसाइट द्वारा चंडीगढ़ में हो रहे मु य समागम में शामिल होने के लिए पंजीकृत हो चुके हैं और इस समागम के लिए इनमें से 10,000 वालंटियरों का चयन किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि इस समागम के लिए अ यास 19 जून को होगा। इन वालंटियरों को पतंजलि तथा आयूष एवं आयुर्वेदिक विभाग के विशेषज्ञों द्वारा राज्यभर में विशेष शिविर लगाकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मुख्य सचिव ने आगे बताया कि इस मु य समागम में शामिल होने वाले वालंटियरों को यू टी प्रशासन से तालमेल करके पहचान पत्र जारी किए जाएंगे। पचास योग वालंटियरों का एक दल बनाकर उसकी प्रतिनिधिता ग्रुप लीडर करेगा ताकि द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कैपिटल परिसर में हो रहे मु य समागम को सफलता पूर्वक स पूर्ण करने के लिए प्रबंधकों से तालमेल बेहतर प्रकार से बिठाया जा सके।
इसी दौरान स.बादल ने मुख्य सचिव को कहा कि मोहाली, रूपनगर, पटियाला तथा फतेहगढ़ साहिब जिलों के अकाली दल के प्रतिनिधियों संसद सदस्यों प्रो.प्रेम सिंह चंदूमाजरा, कैबिनेट मंत्री डा.दलजीत सिंह चीमा, मुख्य संसदीय सचिव श्री एन के शर्मा, बस्सी पठानां से विधायक जस्टिस सेवानिवृत्त निर्मल सिंह और पूर्व विधायक स.दीदार सिंह भट्टी की एक ओर बैठक भाजपा लीडरशिप से शीघ्र की जाए ताकि चंडीगढ़ और अन्य जिलों में हो रहे समागमों को उत्साह एवं जोश से स पूर्ण किया जा सके।बैठक दौरान भाजपा के राज्य प्रधान और केन्द्रीय सामाजिक सुरक्षा एवं सशक्तिकरण संबंधी राज्य मंत्री श्री विजय सांपला, कैबिनेट मंत्री श्री सुरजीत कुमार ज्याणी, विधायक श्री मनोरंजन कालिया, भाजपा के पूर्व प्रधान श्री कमल शर्मा, पतंजलि योग ट्रस्ट के जोनल इंचार्ज श्री लक्ष्मीदत्त, मु यमंत्री के प्रधान सचिव श्री एस के संधू, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती विनी महाजन और आम राज प्रबंध विभाग के सचिव श्री के ए पी सिन्हा उपस्थित थे।