सो क्यों मंदा आखिये जित जिम्मे रजान के वाक्य अनुसार राजे महाराजे पैदा करने वाली औरत का समाज में पूरा सत्कार होना चाहिए। किन्तू कुछ सनकी और गंदी सोच के लोग औरत को सिर्फ एक ही नज़र से देखते हैं और औरत का शारीरिक शोषण करते हैं, जो आज के सभ्यक समाज में निंदनीय योज्य है। यह विचार आज मोहाली विकास मंच के रूर्लर प्रैसीडैंट जगमोहन सिंह संधू ने मंच के रूर्लर पदाधिकारियों के साथ आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रगट किए। इस दौरान मंच के नौनीहाल सिंह गिल, बहादर सिंह रायपुर, प्रिंस शाह, विनोद शर्मा,जुगराज सिंह के अलावा अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।
संधू ने उन लोगों के खिलाफ बिगुल बजाते हुए कहा कि जो लोग औरत को अपने हवस का शिकार बनाते हैं और औरत को एक खिलौना समझते हैं। मोहाली विकास मंच ऐसे हवस के पूजारियों के खिलाफ जंग का बिगुल बजा रहा है कि वह सावधान हो जाए कि अब एैसी घिनौनी हरकत करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। बल्कि मामले को संज्ञान में आने पर मंच के पदाधिकारी स्वंय पीडि़त परिवार के साथ व्यक्तिगत तौर पर संपर्क कर आरोपी को उसके कुकर्मो की सजा जरूर दिलवाएगें। इसके लिए मंच की ओर से सभी तरह की तैयारियों को पूरा किया जा चुका है और कार्य को अमलीजामा पहनाने के लिए योजनाबद्व भी बना ली गई है। संधू ने कहा कि बड़ा दु:ख होता है कि जब किसी की फू ल वर्गी बेटी के बारें में पता चलता है कि किसी ऐसे आशिक जो कि न तो वह उससे प्यार करता होता है और न उसे समझता है। लेकिन तेजाब जैसी हरकतों से उसकी जीवन लीला व पूरा कैरियर खराब कर के रख देते हैं और स्वयं आराम की जिदंगी जीते हैं।
ऐसे लोगों के खिलाफ मंच ने नकेल डलवाने और पीडि़तों को इंसाफ दिलवाने के लिए जल्द ही एक कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है, जिसमें यौन शोषण और तेजाब से जलाने जैसी घटनाओं से पीडि़ताओं को आर्थिक मदद देने के साथ-साथ उनको इंसाफ दिलवाने के लिए भी एक अभियान छेड़ेगा। जिसमें हर हाल में दोषियों को सजा दिलवाई जाएगी इसके लिए मंच आर्थिक मदद देगा। उन्होंने कहा कि मंच की ओर से अपील है कि यदि पंजाब में कहीं भी उपरोक्त दोनों श्रेणियों से संबंधित पीडि़ता व पीडि़त परिवार को आर्थिक और इंसाफ की जरूरत है तो वह मंच के स्र्लर अध्यक्ष जगमोहन सिंह संधू से संपर्क कर सकते हैं, जिसके लिए सपंर्क नंबर 97795-21003 और ईमेल पता: [email protected] पर संपर्क किया जा सकता है।