Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला

 

बैंकों का एनपीए चिंताजनक : जयंत सिन्हा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद/मुंबई , 31 May 2016

Last updated on: May 31, 2016, 00:00 IST

बैंकों की गैर निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) या बुरे ऋण को अर्थव्यवस्था के लिए चिंता का विषय बताते हुए केंद्रीय वित राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा सरकार इसे कम करने की कोशिश कर रही है। मंत्री ने ईटीवी न्यूज नेटवर्क से कहा, "इसके लिए सरकार दिवालियापन विधेयक लाई है और उसने बैंकिंग क्षेत्र को अधिक आजादी और पारदर्शिता दी है।"उन्होंने कहा, "अधिकतर बैंकों का एनपीए 2008 और 2012 के बीच संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के कार्यकाल में बढ़ा। मौजूदा सरकार ने इसे सार्वजनिक करने का फैसला किया, ताकि आम लोगों को पता चल सके कि मौजूदा स्थिति क्या है।"

सिन्हा ने कहा कि उनकी सरकार विलफुल डिफाउल्टर के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए गंभीर है।उन्होंने कहा, "नई दिवालियापन कानून से डिफाउल्टर बच नहीं सकते।"सिन्हा ने मंगलवार को मुंबई में क्रेडिट रेटिंग एजेंसी क्रिसिल द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के इतर मौके पर कहा कि सरकार एक कोष बनाने पर विचार कर रही है, जो बैंकों के तनावग्रस्त ऋण में निवेश करेगा। देश के बैंक भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के निर्देश के मुताबिक अपने खातों को दुरुस्त करने की कोशिश कर रहे हैं।

 

Tags: Jayant Sinha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD