चंडीगढ़ गु्रप आफ कालेजिस का झंजेडी कालेज जहां स्थापना के सिर्फ तीन वर्षों में पढ़ाई, खेल व अन्य गतीविधियों में राष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाने के बाद उत्तरी भारत के बेहतरीन कालेज के तौर पर मशहूर हो चुका है, वहीं प्लेसमेंट के क्षेत्र में भी सीजीसी झंजेडी ने उच्चत्म रिकार्ड कायम किए हैं। एक ओर जहां बीटैक के पहले बैच के छात्र माईक्रोसाफ्ट व विप्रो जैसी कंपनियों ने चुने हैं, वहीं एमबीए के जुलाई 2016 के फाईनल समेस्टर के पेपर देने जा रहे छात्रों को डिग्री पूरी होने से पहले ही विश्व प्रसिद्ध कंपनियों द्वारा आफर लेटर दिए जा चुके हैं। इस संबंधी जानकारी देते हुए सीजीसी गु्रप के डायरेक्टर जरनल डा जीडी बंसल ने बताया कि न सिर्फ लगभग सभी छात्रों को बेहतरीन नौकरी के लिए आफर लेटर मिल चुके हैं बल्कि 14 ऐसे छात्र भी हैं जिन्हें विभिन्न कंपनियों से 31 आफर लेटर प्राप्त हो चुके हैं। अब इन छात्रों की अपनी मर्जी होगी कि वे किस कंपनी और किस नौकरी को चुनते हैं। यह उपलब्धि हासिल करने वाले छात्र हैं अक्षय कपूर, हरमनजोत कौर, कोमल रानी, आमिर युसफ, आरती खेडा, कुमार रवी शंकर, प्रवीन, प्रियंका रानी, रणजीत व्यास, रोजी शर्मा, सहिला कल्याण, सतविन्द्र सिंह, सोनल दास व सुमिन सैनी।
डा बंसल अनुसार सभी प्रत्याशियों को रिलायंस, टॉमी हाईफिल्टर, इंडिया बुल्स, केंट आरओ सिस्टम, आशीयाना हाउसिंग, कैरियर फाईनेंशियल, वाईस ट्री, वर्टीकल रिकरूटर्स, ओबीओ बेटर मैन, जिंजर वेब, सोर्स की सहित अन्य कई कंपनियों ने कैंपस में शिरकत करके योग्य प्रत्याशियों का चयन किया।इस अवसर पर सीजीसी के प्रेसिडेंट रशपाल सिंह धालीवाल ने कहा कि सीजीसी झंजेडी कालेज की टीम द्वारा इस मुकाम पर पहुंचने के लिए सख्त मेहनत की गई है। इसके अलावा छात्रों की प्लेसमेंट के लिए खास ध्यान दिया जाता है। इसी लिए वर्ष भर कैंपस में प्लेसमेंट ड्राईव का आयोजन किया जाता है, जिसमें अग्रणी कंपनियों को आमंत्रित किया जाता है। प्रेसिडेंट धालीवाल ने कहा कि सीजीसी झंजेडी कालेज पिछले तीन वर्षों से की जा रही प्लेसमेंट के चलते ही एबीपी न्यूज द्वारा अवार्ड फार क्वालिटी इन प्लेसमेंट, प्राकसिस मीडिया द्वारा बेस्ट इंस्टीट्यूट फार प्लेसमेंंट इन पंजाब, डीएनए द्वारा बी स्कूल लीडरशिप अवार्ड सहित अन्य कई मशहूर अवार्डों से सम्मानित किया जा चुका है।
डायरेक्टर जरनल डा जीडी बंसल ने बताया कि बेहतरीन प्लेसमेंट के लिए एडमिश्न लेने के पहले दिन से ही छात्रों को तैयारी करवानी शुरू कर दी जाती है। 360 डिग्री तरीके के माध्यम से छात्रों को अंतर्राष्ट्रीय मापदंडों के अनुसार तैयार किया जाता है। जिसमें छात्रों को आम जानकारी, गु्रप डिसकश्न, साफ्ट स्किल सहित एचआर व टैक्निकल राउंड के लिए प्रोफेशनल तरीके से तैयार किया जाता है। जबकि हर स्ट्रीम के दूसरे व तीसरे वर्ष के छात्रों की टे्रनिंग अभी से करवाई जा रही है ताकि अंतिम वर्ष में पहुंचते हुए उनके भीतर पूरी तरह प्रोफेशनल योग्यता बरकरार हो जाए।