Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर

 

सम्मान दिवस रैली राजनीति में करेगी नए आयाम स्थापित : सांगवान

गांव शेखपूरा खालसा में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं का सम्बोधित करते विधायक नरेंद्र
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (प्रशांत कौशिक)

कोहण्ड , 21 Oct 2013

Last updated on: Oct 21, 2013, 00:00 IST

1 नवंबर को कुरुक्षेत्र में होने वाली सम्मान दिवस रैली के लिए विधायक नरेंद्र सांगवान ने सोमवार को गांवों का तूफानी दौरा किया और लोगों को रैली का न्यौता दिया। सांगवान ने गांव कोहंड, गूढ़ा, बेगमपुर, खोराखेड़ी, शेखपुरा खालसा, मलिकपुर, ध्याणा, फुरलक, रायपुर जाटान, गगसीना और स्टोंडी में जाकर लोगों से रैली में पहुंचने का आह्वान किया। विधायक नरेंद्र सांगवान ने कहा कि ताऊ देवीलाल के 100वें जन्मदिन पर आयोजित की जा रही सम्मान दिवस रैली ऐतिहासिक और रिकार्ड तोड़ साबित होगी। जनता का भारी समर्थन इनेलो के साथ है। कार्यकर्ताओं के साथ-साथ लोगों में रैली को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। रैली में हरियाणा से लाखों लोग शामिल होंगे। सांगवान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने हरियाणा को बर्बादी की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। विकास के मामले में हरियाणा पिछड़ गया है। जिस प्रदेश को ताऊ देवीलाल ने विश्व के मानचित्र पर लाकर खड़ा किया था, उसी प्रदेश को आज कांग्रेस ने क्राइम के मामले में नंबर वन बना दिया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है। हर काम के लिए पैसे की मांग की जाने लगी है। बड़े-बड़े घोटालों से प्रदेश की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। विधायक ने कहा कि कांग्रेस ने आम आदमी को सिर्फ मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी दी है। 

विधायक नरेंद्र सांगवान ने दावा करते हुए कहा कि आने वाला समय इनेलो का है। कांग्रेस से दुखी हो चुकी जनता ने इनेलो को सत्ता सौंपकर चौधरी ओमप्रकाश चौटाला को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना लिया है। इस अवसर पर विधायक ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तरीय पहचान पत्र भी वितरित किए। इस मौके पर पूर्व चैयरमेन राजबीर स्टोंडी, पूर्व चैयरमेन कुलदीप चौधरी, किसान सेल के प्रदेश महासचिव कुलदीप मान, बीसी सेल प्रधान ईश्मसिंह पाल, बलबीर पुनिया, सुमेर डिंगर माजरा, राजेश कल्याण, राजेश कश्यप,जगरूप संधू, ऋषिपाल, महेंद्र, किशोर गुज्जर, महताब, ओमप्रकाश, गजे ङ्क्षसह, सुरजीत संधू, रोहताश बेगमपूर, सतपाल, गीताराम, उमेद कश्यप, जोगिंद्र संधू, नरेश फोर, राजबीर, प्रमोद फोर, लवली पूर्व सरपंच, जयपाल, पवन कुमार, फूल सिंह, प्रदीप, प्रेम, सुक्रमपाल, बलकार संधू सरपंच, राजकिशन, बिंद्र राणा, महावीर, रघुबीर राणा, राकेश संधू, आदि मौजूद रहे।

 

Tags: narender sangwan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD