Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी

 

सम्मान दिवस रैली राजनीति में करेगी नए आयाम स्थापित : सांगवान

गांव शेखपूरा खालसा में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं का सम्बोधित करते विधायक नरेंद्र
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (प्रशांत कौशिक)

कोहण्ड , 21 Oct 2013

Last updated on: Oct 21, 2013, 00:00 IST

1 नवंबर को कुरुक्षेत्र में होने वाली सम्मान दिवस रैली के लिए विधायक नरेंद्र सांगवान ने सोमवार को गांवों का तूफानी दौरा किया और लोगों को रैली का न्यौता दिया। सांगवान ने गांव कोहंड, गूढ़ा, बेगमपुर, खोराखेड़ी, शेखपुरा खालसा, मलिकपुर, ध्याणा, फुरलक, रायपुर जाटान, गगसीना और स्टोंडी में जाकर लोगों से रैली में पहुंचने का आह्वान किया। विधायक नरेंद्र सांगवान ने कहा कि ताऊ देवीलाल के 100वें जन्मदिन पर आयोजित की जा रही सम्मान दिवस रैली ऐतिहासिक और रिकार्ड तोड़ साबित होगी। जनता का भारी समर्थन इनेलो के साथ है। कार्यकर्ताओं के साथ-साथ लोगों में रैली को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। रैली में हरियाणा से लाखों लोग शामिल होंगे। सांगवान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने हरियाणा को बर्बादी की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। विकास के मामले में हरियाणा पिछड़ गया है। जिस प्रदेश को ताऊ देवीलाल ने विश्व के मानचित्र पर लाकर खड़ा किया था, उसी प्रदेश को आज कांग्रेस ने क्राइम के मामले में नंबर वन बना दिया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है। हर काम के लिए पैसे की मांग की जाने लगी है। बड़े-बड़े घोटालों से प्रदेश की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। विधायक ने कहा कि कांग्रेस ने आम आदमी को सिर्फ मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी दी है। 

विधायक नरेंद्र सांगवान ने दावा करते हुए कहा कि आने वाला समय इनेलो का है। कांग्रेस से दुखी हो चुकी जनता ने इनेलो को सत्ता सौंपकर चौधरी ओमप्रकाश चौटाला को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना लिया है। इस अवसर पर विधायक ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तरीय पहचान पत्र भी वितरित किए। इस मौके पर पूर्व चैयरमेन राजबीर स्टोंडी, पूर्व चैयरमेन कुलदीप चौधरी, किसान सेल के प्रदेश महासचिव कुलदीप मान, बीसी सेल प्रधान ईश्मसिंह पाल, बलबीर पुनिया, सुमेर डिंगर माजरा, राजेश कल्याण, राजेश कश्यप,जगरूप संधू, ऋषिपाल, महेंद्र, किशोर गुज्जर, महताब, ओमप्रकाश, गजे ङ्क्षसह, सुरजीत संधू, रोहताश बेगमपूर, सतपाल, गीताराम, उमेद कश्यप, जोगिंद्र संधू, नरेश फोर, राजबीर, प्रमोद फोर, लवली पूर्व सरपंच, जयपाल, पवन कुमार, फूल सिंह, प्रदीप, प्रेम, सुक्रमपाल, बलकार संधू सरपंच, राजकिशन, बिंद्र राणा, महावीर, रघुबीर राणा, राकेश संधू, आदि मौजूद रहे।

 

Tags: narender sangwan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD