Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत

 

लोकसभा अध्यक्ष हिमाचल के विधायकों का करेंगी मार्गदर्शन

बी.बी.बुतैल
बी.बी.बुतैल
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

शिमला , विशाल गुलाटी,(आईएएनएस) , 18 Oct 2013

Last updated on: Oct 18, 2013, 00:00 IST

 राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बाद अब लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार हिमाचल प्रदेश के विधायकों को वैधानिक और लोकतांत्रिक कर्तव्यों का पाठ पढ़ाएंगी। प्रवक्ता बी.बी.बुतैल ने आईएएनएस को बताया कि मीरा कुमार सोमवार को स्वर्ण जयंती समारोह के दौरान विधानसभा को संबोधित करेंगी।उन्होंने कहा कि इस अवसर पर 160 पूर्व विधायकों को भी बुलाया गया है। प्रवक्ता ने कहा, "प्रणब मुखर्जी का भाषण ऐतिहासिक था। इसी तरह, मीरा कुमार विधायकों को उनकी जिम्मेदारी के संदर्भ में मार्गदर्शन देंगी, जिनके लिए वे जवाबदेह हैं।"पूर्व में काउंसिल चैंबर के रूप में चर्चित विधानसभा भवन का उद्घाटन 27 अगस्त 1925 को लार्ड रीडिंग ने किया था, जहां ब्रिटिश राज में केंद्रीय विधानसभा अपने ग्रीष्मकालीन सत्र का आयोजन करती थी। 

उन्होंने बताया कि इसी विधानसभा में मोती लाल नेहरू ने लाला लाजपत राय के समर्थन से 1925 में महिलाओं को मतदान का अधिकार देने का प्रस्ताव लाया था। यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से स्वीकार लिया गया था।बुतैल ने कहा, "आजादी के बाद हिमाचल प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री वाई.एस.परमार की अध्यक्षता में कई महत्वपूर्ण, प्रगतिशील और सामाजिक-आर्थिक कानून जैसे हिमाचल प्रदेश पंचायती राज कानून (1951), एबोलिशन ऑफ बिग लैंडेड ईस्टेट्स और भूमि सुधार कानून (1953) को पारित किया गया। पिछले अप्रैल तक 1,117 विधेयक विधानसभा में पारित हो चुके हैं।"राष्ट्रपति ने 24 मई को अपने संबोधन में संसद और राज्य विधानसभाओं में गतिरोध पर चिंता प्रकट करते हुए इस समस्या के समाधान की मांग की थी।प्रवक्ता ने कहा, "तीन डी- डिबेट (बहस), डिसेंट (असहमति) और डिसीजन (फैसला) संसद की कार्यवाही का सार हैं लेकिन चौथे डी- डिसरप्शन (गतिरोध) का प्रभाव बढ़ गया है, कार्यवाही को बाधित कर रहा है और संसद के महत्व को कम कर रहा है। चौथे डी से बचना चाहिए।"बुतैल ने कहा कि स्वर्ण जयंती समारोह के लिए कई कार्यक्रमों के आयोजन की योजना है।

 

Tags: brij behari lal butail

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD