Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

चंडीगढ़ में आप के प्रदर्शन के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 May 2016

Last updated on: May 16, 2016, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की सरकार के राज्य में मादक पदार्थो, माफिया व भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में कथित तौर पर असफल रहने के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) के विरोध-प्रदर्शनों के मद्देनजर सोमवार को चंडीगढ़ में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। चंडीगढ़ पुलिस ने मुख्यमंत्री आवास और सेक्टर दो में स्थित उनके बेटे व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के आवास को बैरीकेड्स से चारों तरफ से सील कर दिया है। इलाके में दंगा रोधी बल सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर छह स्थित हरियाणा व पंजाब के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी के सरकारी आवास 'हरियाणा राज भवन' के आसपास भी अपने अमले की तैनाती की है।

आप प्रदर्शनकारियों को वीआईपी आवासों की ओर बढ़ने से रोकने के लिए रोज गार्डन चौक और सेक्टर सात-आठ डिवाइन रोड के आसपास भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।आप का यह विरोध-प्रदर्शन पंजाब के 12,000 करोड़ रुपये के कथित खाद्यान घोटाले, बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और ड्रग्स रैकेट को दबोचने में पंजाब सरकार की नाकामी के खिलाफ है।राज्य के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आप नेताओं के विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर सोमवार के अपने सारे काम रद्द कर दिए हैं। आप नेता उनके सरकारी आवास के बाहर प्रदर्शन करना चाहते हैं।यहां बादल के प्रवक्ता ने कहा, "मुख्यमंत्री ने संगरूर जिले के दिरबा नगर की संगत दर्शन सहित सोमवार के अपने सारे काम रद्द कर दिए हैं। वह राज्य के लोगों से जुड़ी किसी भी समस्या पर राजनेता या प्रतिनिधि से चर्चा करने के लिए अपने आवास पर ही उपलब्ध रहेंगे।"वहीं, इससे पूर्व बादल ने एक बयान में कहा, "मेरे घर के दरवाजे लोगों और उनके नुमाइंदों से बात करने और उनकी समस्याओं को सुलझाने के लिए बातचीत करने के लिए 24 घंटे खुले रहते हैं।"पंजाब में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।

 

Tags: AAP PUNJAB

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD