Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भुभु जोत-कुल्लू टनल को स्वीकृति प्रदान करे केंद्र : रामस्वरुप शर्मा

सांसद शांता कुमार के साथ नितिन गडकरी से मिले रामस्वरुप शर्मा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 11 May 2016

Last updated on: May 11, 2016, 00:00 IST

केंद्र सरकार ने हिमाचल को जो 17 एनएच स्वीकृत किए हैं उसके साथ केंद्र भुभु जोत-कुल्लू और चामुंडा-उतराला-होली (चंबा) टनल को भी स्वीकृति प्रदान करे। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद शांता कुमार के साथ मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद रामस्वरुप शर्मा ने केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर यह मुद्दा उठाया। केंद्रीय मंत्री को सौंपे अपने मांग पत्र में सांसद शांता कुमार और रामस्वरुप शर्मा ने कहा कि हिमाचल को जो 17 एनएच स्वीकृत किए हैं उसके लिए वह केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हैं। इन 17 एनएच की स्वीकृति के साथ केंद्र सरकार लंबे अरसे से लटकी जोगिंद्रनगर-भुभु जोत-कुल्लू टनल और चामुंडा-उतराला-होली टनल को भी अपनी स्वीकृति प्रदान करे। इन टनलों के निर्माण से जहां धर्मशाला-चंबा के बीच करीब 150 किलोमीटर की दूरी कम होगी तो वहीं भुभु जोत-कुल्लू टनल के निर्माण से 70 किलोमीटर की दूरी कम होगी जो पर्यटन की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है।उन्होंने कहा कि इन दोनों टनलों की मांग लंबे अरसे से चल रही है तथा इसके लिए कई मर्तबा सर्वे बनकर डीपीआर भी बनी हुई है। केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि वह जल्दी ही हिमाचल प्रदेश की बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास करने हिमाचल आएंगे तथा इसी दौरान वह इन टनलों को भी मंजूरी प्रदान कर इनका शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए फोरलेन, एनएच और टनल का निर्माण होना अति आवश्यक है तथा केंद्र सरकार इसे भलीभांति जानती है। हिमाचल सरकार ने उनका साथ दिया तो इन सभी बड़ी परियोजनाओं को जल्द ही सिरे चढ़ा दिया जाएगा।

 

Tags: Nitin Gadkari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD