Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

एनसीसी छात्राओं का माउंट एवरेस्ट पर्वतारोहण अभियान 2016

एनसीसी छात्राओं का माउंट एवरेस्ट पर्वतारोहण अभियान 2016
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

02 May 2016

Last updated on: May 02, 2016, 00:00 IST

पिछले मार्च महीने की 9 तारीख को रक्षा राज्‍य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह द्वारा राष्‍ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की छात्राओं के माउंट एवरेस्‍ट पर्वतारोहण दल को झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। यह दल 21 अप्रैल, 2016 को नेपाल में एवरेस्‍ट के बेस कैंप पर पहुंचा। कर्नल गौरव कार्की के नेतृत्‍व में अभियान दल 31 मार्च, 2016 को काठमांडू पहुंचा। 10 लड़की कैडेटों को  15 मई से 25 मई 2016 के बीच शिखर पर पहुंचना था। उन्‍होंने एवरेस्‍ट बेस कैंप पहुंचने के लिए जीरी से 156 किलोमीटर तक दुर्गम रास्‍ता तय किया। अभियान दल को माउंट एवरेस्‍ट मिशन के लिए कठोर प्रशिक्षण दिया गया है। अप्रैल-मई 2015 में 40 कैडेटों के लिए हिमाचल प्रदेश में मनाली के निकट माउंट देव-तिब्‍बा (19688 फीट)का पूर्व एवरेस्‍ट अभियान चलाया गया। प्रदर्शन के आधार पर 15 कैडेट अगले चरण के लिए चुने गए। अगस्‍त, 2015 में यह दल दूसरे पूर्व एवरेस्‍ट अभियान पर माउंट  त्रिशूल (23360 फीट) के लिए रवाना हुआ। इससे 10 लड़की कैडेटों को एवरेस्‍ट अभियान के लिए चुनने में मदद मिली। इन लड़की कैडेटों ने सियाचीन गलैशियर में महीने भर का प्रशिक्षण लिया।

राष्‍ट्रीय कैडेट कोर में पर्वतारोहण अभियान का उद्देश्‍य कैडेटों के चरित्र को मजबूत बनाना तथा साहस, मित्रता, अनुशासन तथा नेतृत्‍व की भावना विकसित करना है। एनसीसी साहसिक गतिविधियों में हमेशा अग्रणी रहा है। वर्ष 1961 में दार्जिलिंग में एनसीसी कैडेटों के लिए पहला पर्वतारोहण कोर्स 42 दिन के लिए हिमालय पर्वतारोहण संस्‍थान (एचएमआई) दार्जिंलिंग  में चलाया गया। प्रत्‍येक वर्ष एनसीसी 354 लड़के-लड़कियों को एचएमआई दार्जिलिंग, एनआईएम उत्‍तरकाशी, अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण तथा संबद्ध खेल संस्‍थान (एबीवीआईएमएएस) मनाली तथा पहलगाम के जेआईएम एंड डब्‍ल्‍यूएस में बेसिक पर्वतारोहण कोर्स के लिए चुना जाता है। एनसीसी में 1970 में पर्वतारोहण अभियान को साहसिक गतिविधि में शामिल किया गया। एनसीसी तब से प्रत्‍येक वर्ष दो पर्वतारोहण अभियान आयोजित करता है। एक लड़कों और एक लड़की कैडेटों के लिए। अभी तक विभिन्‍न चोटियों के लिए 70 अभियान दल रवाना हुए हैं।

 

Tags: Rao Inderjeet Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD