पंजाब के राजस्व एवं लोक संपर्क मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब की वित्तीय स्थिति संबधी झूठे और तर्कहीन बयानबाजी करने के लिए सियासी विरोधियों को आड़े हाथों लेते हुये कहा कि बादल सरकार द्वारा गत 9 वर्षो मे किये गये विकास और समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए कल्याणकारी स्कीमों द्वारा जन पक्षीय नीतिया लागू करने स्वरूप अकाली भाजपा गठजोड़ तीसरी वार सरकार बनाएगी।मजीठिया आज मजीठा में कत्थूनंगल और मजीठा सर्कल के किसानों को टयूबवैलों के सैंकडो नये कुनैक्षन जारी करने के लिए करवाये गये समागम को संबोधित करते हुये कहा कि जनपक्षीय सरकारों का कार्य मुनाफा कमाना नही होता बल्कि राज्य का विकास और जरूरतमंद लोगों की भलाई के लिए योजनाओ को अमली रूप देना होता है, जिस पर अमल करते हुये पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल और उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में अधीन सरकारी खजाने के मुंह हर समय जरूरतमंदों की भलाई के लिए खुले रखे है।
पत्रकारों से बातचीत करते हुये उन्होने बताया कि गांवों एवं शहरों को विकास कार्यो के लिए जारी की गई ग्रांटों और समाज जरूरतमंद लोगों के लिए आंरभ की गई कल्याण कारी स्कीमें गवाह है , कि हमने कांग्रेस सरकारों से क ई गुणा अधिक खर्च कर राज्य का स्वरूप संवारने तथा लोगों के भले पर किया है। उन्होने कहा कि हमने अतिरिक्त बिजली पैदा करने का वायदा किया था, तो वह पूरा करके दिखा दिया। हमें तसल्ली है कि राज्य में चार मार्गीय सड़कों का जाल बिछ गया है, लिंक सडकों का स्वरूप बदल गया है और समाज के प्रत्येक क्षेत्र के जरूरतमंद लोग विद्यार्थियों, किसानों , मजदूरों , बुर्जगों ,लड़कियों व्यापारियों आदि सभी के लिए उनकी जरूरत अनुसार कल्याण कारी आंरभ की गई है।स. मजीठिया ने कहा कि किसानों के नये कुनैक्षनों की काफी देर से की जा रही मांग पूरी करने के लिए पंजाब सरकार लम्बे समय से प्रयत्न शील थी पंरतु ग्रीन टिब्यूनल में चलते केस का फैसला ना होने के कारण यह संभव नही हो सका। उन्होने बताया कि अब टिब्यूनल की हरी झंडी पश्चात पंजाब के किसानों को लगभग ढाई लाख नये टयूबवैल कुनैक्षन जारी करने में सरकार ने एक मिनट भी देरी नही की। स. मजीठिया ने लोगों को समय पर बिजली विभाग की जरूरतें पूरी करके उक्त नये जारी कनैक्षन चालू करवा लेने की भी अपील की।उन्होने बताया कि पंजाब सरकार सन 2007 से किसानों की मोटरों परबिजली बिल सरकारी खजाने में से भर रही है। जिस पर 33 हजार करोड़ से अधिक रूपये खर्च किये जा चुके है।
उन्होने बताया कि हाल ही में किसानों , खेत मजदूरों तथा छोटे व्यापारियों के लिए भगत पूर्ण सिंह बीमा योजना आंरभ की गई है। जिस पर वार्षिक पचास हजार रूपये तक का निशुल्क उपचार किसी भी निर्धारित अस्पताल में करवा सकते है और किसी हादसे की सुरत में परिवार को पांच लाख रूपये की बीमा राशि सहायता के तौर पर दी जा रही हे। मजीठिया ने बताया कि अब सरकार द्वारा बच्चों की पढ़ाई के लिए पांच लाख रूपये और फसल की बीजाई के लिए एक लाख रूपये ब्याज मुक्त फसली ऋण देने की स्कीम आंरभ कर दी गई हेै। स. मजीठिया ने बताया कि खून के रिश्तों में अचल संपति पहल बार बिना रजिस्ट्री खर्चे या अन्य फीसों की छूट से कानूनी तबादला किया जा रहा है। और पंजाब भर में पहले महीने मे लगभग 200 करोड़ रूपये का लाभ लोग इस स्कीम द्वारा ले चुके है। उन्होने पंजाब वासियों को अपील की कि वह इस योजना का लाभ लेते हुये अपनी भूमि -जायदाद के कानूनी वारिस बनें, ताकि भविष्य में कोई झगड़ा इस संबंधी ना रहे। इस अवसर पर स. तलबीर सिंह गिल्ल, मेजर शिवी, बार्डर जोन के चीफ अभिंयता , जगजीत सिंह सुच्चू, प्रदीप सैणी , मनिन्द्र पाल सिंह एसई, बब्बी भंगवा, मीडिया सलाहकार प्रो. सरचांद सिंह, गगनदीप सिंह भकना, एडवोकेट राजेश पराशर एवं प्रमुख व्यक्ति उपस्थित थे।