Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री ने कुटलैहड़ के बीहरू-कलां में उप तहसील खोलने की घोषणा

कांग्रेस जनों से एकजुट होकर पार्टी के लिए कार्य करने का आह्वान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुटलैहड़ ( ऊना) , 28 Apr 2016

Last updated on: Apr 28, 2016, 00:00 IST

मुख्यमंत्री वीरभ्रद सिंह ने आज ऊना जिला के कुटलैहड़ विधानसभा की छपरोह में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा के चुनाव में लम्बे समय से आपसी एकता की कमी के कारण कांग्रेस उम्मीदवार जीत नहीं सके हैं और अब समय आ गया है कि इन कारणों की समीक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थानों के चुनावों के बाद आशा की किरण जगी है, क्योंकि इन चुनावों में क्षेत्र में भारी संख्या में कांग्रेस विचारधारा के उम्मीदवार जीते हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा से कोई भी महिला व पुरूष चुनाव लड़ सकते हैं और समय आ गया है कि यह निर्णय किया जाए कि कौन इस विधानसभा क्षेत्र से नेतृत्व करे। उन्होंने कांग्रेसजनों से आपसी प्रतिद्वंद्धता को छोड़कर ‘एक सभी के लिए और सभी एक लिए एक’ अवधारणा पर चलने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि इस चुनाव क्षेत्र से किसी नए युवा चेहरे को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने लोगों से क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया तथा गुटबाजी से भी दूर रहने का आग्रह किया।उन्होंने कहा कि पार्टी विद्रोहियो के साथ सख्ती से निपटा जाना चाहिए तथा पार्टी में हर हालत में अनुशासन बनाये रखा जाना चाहिए।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बीहरू-कलां में उप तहसील खोलने की घोषणा की। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र थाना कलां को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्तरोन्नत करने, राजकीय उच्च पाठशाला बल्ह, बुधवार, सनहाल को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने, राजकीय प्राथमिक पाठशाला जोगी-पंगाह, हंडोला और छपरोह को माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने और राजकीय माध्यमिक पाठशाला सैली, हरोट को उच्च पाठशाला में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने 25 हैंडपम्प स्थापित करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि सड़कों के रख-रखाव व सुधार के लिए 38 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने लठियाणी में 82.60 लाख रुपये की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के भवन का शुभारम्भ किया। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र थाना कलां के अतिरिक्त ओपीडी भवन का भी शुभारम्भ किया। इसके निर्माण पर 86 लाख रुपये व्यय किए गए। मुख्यमंत्री ने भरमोट खड्ड पर 84.04 लाख रुपये की लागत से निर्मित पुल का भी लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने बंगाणा से शांथला सड़क को चैड़ा व इसके सुधार की भी आधारशिला रखी, जिस पर 8.60 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे।उद्योग मंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि 1985 के बाद कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस लगातार पिछड़ती रही है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि पार्टी जिस भी उम्मीदवार को चुनाव में टिकट देती है उसे जताने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने विपक्ष के नापाक इरादों को गत तीन वर्षों में पूरी तरह से ध्वस्त किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव के समय और उसके बाद लगातर मुख्यमंत्री के खिलाफ दुष्प्रचार करती रही है, उसके बावजूद मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में प्रदेश के कांग्रेस सत्ता में आई और भाजपा को प्रदेश के लोगों ने पूरी तरह से नकारा।

उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई मांगों का भी समर्थन किया, जिनमें बीहरू-कलां को उप तहसील का दर्जा व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र थाना-कलां को स्तरोन्नत करने व अन्य मांगे शामिल हैं।राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री कुलदीप कुमार जो चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक भी हैं, ने भी इस अवसर पर जनसभा को सम्बोधित किया।जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र धर्मांणी ने लोगों से संगठित होकर कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा के लोगों को कांग्रेस पार्टी के बैनर तले एकजुट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी में आपसी मतभेद के कारण पिछले कई वर्षों से कांग्रेस उम्मीदवार अपनी जीत दर्ज नहीं करवा सके हैं।राज्य आपदा प्रबन्ध न प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र राणा, विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष श्री रामनाथ शर्मा, ब्लाॅक कांग्रेस समिति के अध्यक्ष श्री रवन्द्रि फौजी, राज्य कांग्रेस समिति के सचिव श्री विवेक शर्मा, जिला परिषद के सदस्य सुश्री उर्मिला देवी, बीडीसी अध्यक्ष मीना चैधरी, उपायुक्त श्री यूनस खान, पुलिस अधीक्षक श्री अनुपम शर्मा व अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Virbhadra singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD