Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

न्यूजीलेंड जाकर शिक्षा हासिल करने के इच्छुक युवाओं को न्यूजीलेंड के शिक्षाविदों ने दी जानकारी

वेस्ट हाईलेंडर द्वारा आयोजित सैमिनार में छात्रों ने ली जानकारी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 28 Apr 2016

Last updated on: Apr 28, 2016, 00:00 IST

विदेश में जाकर पढ़ाई करने के इच्छुक छात्रों के लिए न्यूजीलेंड एक पसंदीदा देश बनता जा रहा है। क्योंकि न्यूजीलेंड में न सिर्फ बेहतरीन शिक्षा हासिल करने के अवसर मौजूद हैं बल्कि यह देश दुनिया के सुरक्षित देशों में शुमार है। उक्त बातें न्यूजीलेंड के कालेज ईस्टर्न इंस्टीट्यूट आफ टैक्नोलाजी के प्रतिनिधी लेन कैंप व रेबेका डिनवुडी द्वारा वेस्ट हाईलेंडर के सेक्टर 34 स्थित कार्यालय में व्यक्त कीं। वेस्ट हाईलेंडर द्वारा न्यूजीलेंड जाने के इच्छुक छात्रों के लिए आयोजित एक सैमिनार में न्यूजीलेंड के इन शिक्षाविदों ने अहम जानकारी दी। हेलेन कैंप ने जानकारी देते हुए बताया कि हर छात्र को कालेज में दाखिला लेने के लिए सबसे पहले सही कोर्स का चयन करना चाहिए। उन्होंने विभिन्न कोर्सों की जानकारी देते हुए भविष्य व विश्व स्तर पर उसके साथ जुड़े नौकरी के अवसरों की भी जानकारी दी। 

हेलेन कैंप ने ईआईटी कालेज न्यूजीलेंड संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि यह कालेज न्यूजीलेंड सरकार से मान्यता प्राप्त है और इस कालेज की न्यूजीलेंड में तीन शाखाएं हैं। यह कालेज इंजीनियरिंग, स्वास्थय एवं खेल से जुड़ी साईंस, बिजनेस व कंप्यूटिंग एंड अप्लाईड साईंस के कोर्स करवाता है। इस दौरान कालेज में दाखिला लेने के इच्छुक छात्रों के दस्तावेज चेक करने के बाद उनके दाखिला फार्म भी लिए गए।इस अवसर पर वेस्ट हाईलेंडर के डायरेक्टर गुरविन्द्र सिंह कंग ने न्यूजीलेंड में जाकर पढ़ाई करने के फाईदों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि लाईसेंस धारक एडवाईजर से फाईल लगावाने के कितने लाभ हैं। इसके साथ सही कालेज और सही कोर्स का चयन करने के अलावा वीजा मिलने के अवसर भी बढ़ जाते हैं। काबिलेजिक्र है कि वेस्ट हाईलेंडर पिछले 15 वर्षों से विदेश जाकर पढ़ाई करने के इच्छुक छात्रों के लिए रोशनी की एक किरण बनते हुए उनके सपनों को साकार करने में मदद कर रहा है। कंपनी की डायरेक्टर परविन्द्र कौर न्यूजीलेंड व आस्ट्रेलिया सरकार से मान्यता प्राप्त सलाहकार हैं।

 

Tags: West Highlander Immigration

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD