Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सुदर्शन लाल जी महाराज की समृति पर फ्री मैडीकल कैम्प

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (अजय पाहवा)

लुधिआना , 26 Apr 2016

Last updated on: Apr 26, 2016, 00:00 IST

भगवान महावीर सेवा संस्थान (रजि.) द्वारा नूरवाला रोड़ स्थित श्रीमति विद्यावन्ती तरसेम लाल जैन चैरीटेबल डिस्पैंसरी में गुरूदेव श्री सुदर्शन लाल जी महाराज की समृति पर एक विशाल मैडीकल कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प का उद्घाटन समाज सेवी श्री अनिल कुमार जैन प्रधान गुरू प्रेम वैजीटेरियन सोसायटी द्वारा किया गया। उन्होने कहा संस्थान द्वारा किए जा रहे मानव सेवा कार्य की जितनी अनुमोदना की जाए उतनी कम है। यह संस्था भगवान महावीर की सच्ची अनुयाई है। यह कैम्प डिस्पैंसरी के मैडीकल अफसर डा. संजीव मेहता की देख-रेख में लगाया गया। कैम्प में मरीजों को नि:शुल्क दवाईयां वितरण की गई । 

इस मौके पर संस्था के प्रधान राकेश जैन ने बताया संस्थान 2005 से समाज सेवा के कार्यो में लगा हुआ है। आज तक तकरीबन 2000 से ज्यादा पोलियो ग्रस्त मरीजों के फ्री आप्रेशन, बनावटी अंग (टांग-बाजू) ट्राईसाईकिल, व्हील चेयर एवंम् कानों की ऊँचा सुनने वाली मशीन के साथ-साथ शहर के अलग-अलग भागों में मैडीकल कैम्पों की व्यवस्था कर तकरीबन 22000 मरीजों को फ्री दवाईयाँ, फ्र ी टैस्ट आदि की सेवाएं दे रहा है। इसी के साथ-साथ जरूरतमंद मेधावी बच्चों को पढ़ाई आदि में सहयोग कर रहा है।इस मौके पर भगवान महावीर सेवा संस्थान के उप-प्रधान राजेश जैन, मंत्री कुलदीप जैन, सुनील गुप्ता, राकेश जैन, डा. प्राण गुप्ता, संजीव कुमार, मनोहर लाल जैन, डा. बबिता आदि गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

 

Tags: Medical Camp

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD