Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन

 

शिक्षण संस्थानों में वार्षिक समारोहों को उत्सव की तरह मनाया जाए: मुकेश अग्रिहोत्री

संत ढ़ांगू बाला गुज्जर बीटन कॉलेज के वार्षिक समारोह के अवसर पर बोले उद्योग मंत्री

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (विजयेन्दर शर्मा)

ऊना , 25 Apr 2016

Last updated on: Apr 25, 2016, 00:00 IST

उद्योग मंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि की शिक्षण संस्थानों में वार्षिक समारोहों को उत्सव की तरह मनाया जाना चाहिए। उन्होने कहा कि इस तरह के उत्सवों में बच्चों के अभिभावकों सहित स्थानीय लोगों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर शिरकत करनी चाहिए। जिससे न केवल बच्चों का हौसला बढ़ेगा बल्कि अभिभावकों को बच्चों की उपलब्धि बारे जानकारी हासिल करने का अवसर भी मिलता है। उद्योग मंत्री आज बीटन के संत ढ़ांगूवाला गुज्जर राजकीय महाविद्यालय के 12वें वार्षिक समारोह में बतौर मुयातिथि शिरकत करते हुए बोल रहे थे।

उन्होने कहा कि दसवीं के बाद बीटन क्षेत्र के बच्चों को उच्च शिक्षा हासिल करने की सुविधा नहीं होने के कारण यहां के बच्चे विशेषकर लडकियां उच्च शिक्षा से वंचित रह जाती थीं, परन्तु अब यहां कॉलेज स्थापित हो जाने से इस क्षेत्र के बच्चों को उच्च शिक्षा हासिल करने के अवसर घर-द्वार पर सुनिश्चित हुए हैं। उन्होंने कॉलेज में तीन सौ अधिक विद्यार्थियों द्वारा शिक्षा ग्रहण करने विशेषकर लडकियों की ज्यादा संया को लेकर प्रसन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि आज इस कॉलेज में 200 से अधिक छात्राएं शिक्षा हासिल कर रही हैं।

उद्योग मंत्री ने कहा कि बीटन कॉलेज में कॉमर्स विषय की कक्षाएं आरंभ हो चुकी है जबकि विज्ञान विषय की कक्षाएं इसी सत्र से आरंभ कर दी जाएंगी। जबकि आने वाले समय में इस कॉलेज में स्नातकोत्तर स्तर की कक्षाएं भी आरंभ की जाएंगी ताकि ग्रामीण परिवेश के बच्चों को पीजी स्तर की शिक्षा यहीं पर मिल सके। उन्होने कहा कि हरोली हलके के शिक्षा नेटवर्क के सुदृढ़ीकरण के दृङ्क्षष्टगत हलके के 33 स्कूलों जिसमें बीत क्षेत्र के स्कूल भी शामिल हैं को वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में स्तरोन्नत किया गया है तथा इन स्कूलों में एनएसएस व एनसीसी सहित विज्ञान की कक्षाएं आरंभ करवाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि बीटन कॉलेज के इन्फ्रास्ट्रक्चर के सुदृढिकरण के लिए एक करोड रूपये की ग्रांट मिली है तथा कहा कि कॉलेज के विकास में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। 

उन्होने कॉलेज प्रबंधन एवं शिक्षकों से तपस्या, त्याग एवं समर्पण की भावना से कार्य करने का आहवान किया ताकि यहां के ग्रामीण बच्चों को बेहतर शिक्षा हासिल हो सके।इससे पहले कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रो0 अभिलाशा शारदा ने कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।कॉलेज के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।उद्योग मंत्री ने शैक्षणिक, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।इस अवसर उपनिदेशक उच्च शिक्षा विपन शर्मा, प्रधानाचार्य ऊना पीजी कॉलेज एसके चावला, बाढ नियंत्रण के अधिशाषी अभियन्ता विकास बशी,  सतीश बिटटू, अशोक ठाकुर, अवतार सिंह, मनीश राणा, अमनदीप सिंह मोनी, नछत्तर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Tags: Mukesh Agnihotri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD