Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की

 

वक्फ संपत्ति मुक्त कराने को लें जनांदोलन का सहारा : नजमा हेपतुल्ला

नजमा हेपतुल्ला
नजमा हेपतुल्ला
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 24 Apr 2016

Last updated on: Apr 24, 2016, 00:00 IST

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री नजमा हेपतुल्ला ने मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित देश के अन्य हिस्सों में वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जे पर चिंता जताते हुए लोगों से आह्वान किया कि वे इन कब्जों को हटाने के लिए जनांदोलनों का सहारा लें, इन आंदोलनों में वह भी साथ देंगी। भोपाल में 'ग्राम उदय से भारत उदय अभियान' के समापन मौके पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद रविवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए नजमा ने कहा कि देश में वक्फ की संपत्ति छह लाख एकड़ क्षेत्र में फैली हुई है। 

सच्चर कमेटी की रिपेार्ट के आधार पर वक्फ संपत्तियों से 12 हजार करोड़ रुपये तक की वार्षिक आय हो सकती है। इस आय के जरिए अल्पसंख्यकों के बच्चों की पढ़ाई और अन्य कार्य किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अफसोस की बात है कि अवैध कब्जा उन लोगों ने भी किए हैं, जिन पर इन संपत्तियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है। कब्जा मुक्त कराने के लिए वह एक विधेयक लाने के प्रयास में हैं। वहीं जन सामान्य को इन संपत्तियों को मुक्त कराने के लिए महात्मा गांधी के द्वारा बताए गए धरना, आंदोलन के रास्ते का सहारा लेना चाहिए। 

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि जब धरना-आंदोलन से डरकर अंग्रेज भारत छोड़ने को मजबूर हुए तो अवैध कब्जाधारियों को क्यों नहीं हटाया जा सकता? उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह ऐसे आंदोलन का साथ देंगी। यह पूछे जाने पर कि क्या वह अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना-आंदोलन में साथ देंगी? इस पर उनका जवाब था कि ये सब मामले पुरानी सरकारों के समय के हैं। देश के आजाद होने के बाद से इन संपत्तियों पर कब्जा होता आया है। मौजूदा सरकार तो वक्फ की संपत्ति को अवैध कब्जों से मुक्त कराना चाह रही है। 

 

Tags: Dr. Najma Heptulla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD