Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की

 

डॉ. जितेंद्र सिंह ने मणिपुर की स्थिति के बारे में राज्यपाल डॉ. नजमा हेपतुल्ला से चर्चा की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Jan 2017

Last updated on: Jan 03, 2017, 00:00 IST

पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास (स्‍वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष विभाग राज्‍य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज मणिपुर की राज्‍यपाल डॉ. नजमा हेपतुल्‍ला से मुलाकात कर राज्‍य के मौजूदा हालात के बारे में चर्चा की।डॉ. जितेंद्र सिंह ने पिछले कुछ हफ्तों के दौरान हुए हालातों के बारे में राज्‍यपाल से चर्चा की। उन्‍होंने पूर्वोत्‍तर समाज के विभिन्‍न वर्गों की चिंताओं से राज्‍यपाल को अवगत कराने के साथ कुछ सुझाव दिए। उन्‍होंने कहा इन सूचनाओं को समय-समय पर गृह मंत्रालय और संबंधित एजेंसियों के साथ साझा किया जा रहा है। डॉ. सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार न केवल राज्‍य में हालिया घटनाक्रम पर नजर रख रही है बल्‍कि राज्‍य सरकार को हरसंभव मदद की पेशकश भी कर रही हैं।डॉ. नजमा हेपतुल्‍ला ने भी डॉ. सिंह के साथ राज्‍य के ताजा हालातों के बारे में अपने अनुभवों को साझा किया। डॉ. हेपतुल्‍ला ने कहा कि वह निजी तौर पर राजनीतिक और सामाजिक समुदाय के लोगों के साथ-साथ समाज के विभिन्‍न वर्गों और समूहों के साथ  बातचीत कर रही हैं ताकि राज्‍य में शांति और सौहार्द का माहौल सुनिश्‍चित किया जा सके।डॉ. नजमा हेपतुल्‍ला ने राज्‍य सरकार के विभिन्‍न सदस्‍यों सहित मुख्‍यमंत्री से हुई अपनी मुलाकातों और विचार-विमर्श के बारे में भी डॉ. जितेंद्र सिंह को अवगत कराया। उन्‍होंने पिछले दो-तीन महीनों के दौरान स्‍वयं द्वारा आयोजित बैठकों के बारे में भी डॉ. जितेंद्र सिंह को जानकारी दी।डॉ. जितेंद्र सिंह ने राज्‍यपाल को आश्‍वासन दिया कि वह उनके साथ नियमित संपर्क में रहेंगे और हालातों की जानकारी लेते रहेंगे। उन्‍होंने कहा कि वह राज्‍यपाल द्वारा साझा की गई जानकारियों को केंद्र सरकार तक पहुंचाएंगे।

 

Tags: Dr Jitendra Singh , Dr. Najma Heptulla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD