Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की

 

मणिपुर में उड़ान भरने वाले डॉक्टर और दवाखाना जल्द

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इम्फाल , 19 Nov 2016

Last updated on: Nov 19, 2016, 00:00 IST

मणिपुर की राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला ने खुलासा किया है कि हवाई सेवा के जरिए डॉक्टर और दवाखाना की सुविधा मुहैया कराने के उनके प्रस्ताव को जैसे ही राज्य में हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होगी वैसे ही केंद्र सरकार अंतिम रूप देगी। हेपतुल्ला ने शुक्रवार को यहां स्काई अस्पताल में पहले ओपन हार्ट सर्जरी की शुरुआत के अवसर पर यह खुलासा किया। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें सूचित किया कि मामले को जरूरी कार्रवाई के लिए पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय को सौंपा जाएगा। पहाड़ी जिलों में दूर-दराज के क्षेत्रों और सड़क संपर्क की खराब स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार मणिपुर में हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की योजना बना रही है। 

इस तरह की हवाई सेवा मेघालय, नगालैंड और पूर्वोत्तर के कुछ अन्य राज्यों में पहले से ही है। नजमा ने कहा कि पहुंचने के लिए सड़क संपर्क की खराब स्थिति के कारण अक्सर पहाड़ी जिलों में वहां के जनजातीय लोगों को आधुनिक और समय से चिकित्सकीय सेवा मिलने में बाधा आती है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर और चिकित्सा सहायक राज्य के दूसरे हिस्से के होते हैं और वे शायद ही अस्पतालों में रहते हैं। ऐसा मुख्य तौर पर रहने की सुविधा नहीं होने के कारण होता है। उन्होंने कहा, "मुझे सबसे पहले आस्ट्रेलिया में हवाई मार्ग से डॉक्टर और दवाखाना के बारे में जानकारी मिली। 

डॉक्टर और उनके सहायक दूर दराज के इलाकों के लिए उड़ान भरते हैं। उन्हें तत्काल वहां चिकित्सा मुहैया कराना मुश्किल होता है। इसकी व्यवस्था पहाड़ों पर रहने वाले लोगों के लिए भी की जा सकती है।"यदि जरूरत पड़ी तो मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए हवाई मार्ग से दूसरी जगह भी ले जाया जा सकता है। हेपतुल्ला ने कहा कि ऐसी खबरें हैं कि दिल की बीमारी से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ रही है। उनका मानना है कि इसका कारण नया अस्वास्थकर जीवनशैली है। स्काई अस्पताल के श्याम किशोर मणिपुर में पहली बार ओपन हार्ट सर्जरी कर रहे हैं।

 

Tags: Dr. Najma Heptulla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD