Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की

 

भाजपा के पास बहुमत था, इसलिए आमंत्रित किया : नजमा हेपतुल्ला

नजमा हेपतुल्ला
नजमा हेपतुल्ला
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इम्फाल , 14 Mar 2017

Last updated on: Mar 14, 2017, 00:00 IST

मणिपुर की राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास राज्य में सरकार गठन के लिए आवश्यक सदस्यों की संख्या है, इसलिए उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया। हेपतुल्ला ने मंगलवार को राजभवन में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 30 से अधिक विधायकों का समर्थन हासिल है।"हेपतुल्ला ने कहा कि उन्होंने भाजपा को बुधवार को सरकार गठन के लिए आमंत्रित किया है।उन्होंने कहा, "भाजपा के नेतृत्व वाले समूह को बुधवार को सरकार गठन के लिए बुलाया गया है। मणिपुर में हमें विकास और युवाओं को रोजगार की जरूरत है। राज्य में राजनीतिक स्थिरता और विकास मुख्य चिंताएं हैं। मुझ पर कोई पक्षपात का आरोप नहीं लगा सकता। मुझे भी नियम पता हैं और मैंने उन्हीं का पालन किया है। मेरे 17 वर्षो का अनुभव मेरे काम आया।"राजभवन के सूत्रों ने कहा कि राज्यपाल ने नोंगथोमबाम बिरेन सिंह को सरकार गठन के लिए आमंत्रित किया है।

 बुधवार को अपराह्न 1.0 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजि होगा, न कि सुबह 10.30 बजे, जैसा कि पहले कहा गया था।कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक एस. बीरा को विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष के रूप में शपथ दिलाई गई है।हेपतुल्ला ने कहा, "नए मुख्यमंत्री को 22 से 23 मार्च के बीच बहुमत साबित करने के लिए कहा गया है।"बुधवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, असम के वित्तमंत्री हेमंत बिस्व सरमा और अन्य वरिष्ठ नेताओं के उपस्थित रहने की उम्मीद है।मणिपुर के राजनीतिक घटनाक्रम पर कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि पार्टी ने अपने विकल्प खुले रखे हैं।सूत्रों ने कहा कि गोवा के राजनीतिक घटनाक्रम पर सर्वोच्च न्यायालय का आदेश आने के बाद कांग्रेस के मणिपुर के मुद्दे पर अदालत जाने की उम्मीद नहीं है।कांग्रेस नेता ओकराम इबोबी सिंह ने सोमवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, हालांकि उन्होंने भी सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

 

Tags: Dr. Najma Heptulla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD