Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

क्वेस्ट गु्रप में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, एमबीए विभाग ने 8 विकटों से टूर्नामेंट जीता

सफल जीवन जीने के लिए पढ़ाई के साथ साथ खेल भी छात्र जीवन का अहम हिस्सा: चेयरमैन सेखों

क्वेस्ट गु्रप में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, एमबीए विभाग ने 8 विकटों से टूर्नामेंट जीता
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 20 Apr 2016

Last updated on: Apr 20, 2016, 00:00 IST

क्वेस्ट गु्रप आफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा परिसर में दो दिवसीय इंटर डिपार्टमेंट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस दौरान एमबीए, इलैक्ट्रोनिक, कंप्यूटर साईंस व मकैनिकल विभाग की टीमों के मध्य मैच करवाए गए। दो दिन चले इस टूर्नामेंट में खिलाडिय़ों द्वारा बेहतरीन खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान अपने विभाग के खिलाड़ी साथियों को उनके विभाग के छात्रों ने प्रोत्साहित किया। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन चेयरमैन डीएस सेखों ने किया, जबकि पुरसकार वाईस चेयरमैन एचपीएस धालीवाल व हरिन्द्र कांडा ने वितरित किए। उद्घाटनी समागम में चेयरमैन सेखों ने सभी छात्रों को सफल जीवन जीने के लिए खेलों से जुडऩे के लिए प्रेरित किया।

चारों विभागों के सख्त मुकाबले के बाद फाईनल मैच एमबीए व कंप्यूटर विभाग के खिलाडिय़ों के मध्य हुआ। शुरुआत में फंसे हुए मैच को धीरे धीरे एक तरफा करते हुए एमबीए विभाग के खिलाडिय़ों ने यह टूर्नामेंट 8 विकेटों से जीत लिया। इस दौरान मैन आफ दि मैच दीप मोनी को पांच विकेट लेने के लिए दिया गया जबकि एमबीए विभाग के कप्तान अमनप्रीत सिंह को उसके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन आफ दि सीरीज घोषित किया गया।इस अवसर पर विजयी खिलाडिय़ों को इनाम वितरित करते हुए वाईस चेयरमैन धालीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि बेशक जीत और हार जीवन का अहम अंग है परंतु खेल हमें लगातार मुकाबला करते हुए जीत की ओर बढऩे के लिए प्रेरित करते हैं। अंत में वाईस चेयरमैन कांडा ने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

 

 

Tags: Quest Group of Institutions

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD