ज्ञान ज्योति इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टैक्नोलाजी के एमबीए, बीबीए व बीसीए के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर विद्यार्थियों को विदायगी देने के लिए रंगारंग प्रोग्राम आयोजित किया। ज्ञान ज्योति गु्रप के चेयरमैन जेएस बेदी इस अवसर पर मुख्यातिथी के तौर पर उपस्थित हुए। इस दौरान विद्यार्थियों की तरफ से रंगों रंग प्रोगराम भी पेश किये गए। इस सांस्कृतिक प्रोगराम की रंगीन शाम में विद्यार्थियों स्टेज पर अपनी, प्रतिभावों का ख़ूबसूरत प्रदर्शन किया।
ज्ञान ज्योति गु्रप के चेयरमैन जे एस बेदी ने विद्यार्थियों को अपना कैरियर बनाने के लिए सख़्त मेहनत करन की प्रेरणा देते हुए कहा कि यदि वह सफलता की सीढ़ी चढ़ते हुए वह कामयाबी की बुलन्दियें को छूना चाहते हैं तो इस लिए लगातार मेहनत और लगन ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को सहनशीलता, योजना, सख्त मेहनत व दूरअंदेशी ही सफलता के रास्ते पर ले जा सकती है। इसके साथ ही उन्होंने विदा हो रहे विद्यार्थियों को बधाई देते हुए अनुशासन, समय की पाबंदी व दूरदर्शी होने के गुण अपनाने पर बल देते हुए कहा कि आज कार्पोरेट सेक्टर में आगे बढऩे के बहुत अवसर रहैं।
प्रोग्राम में मिस्टर एंड मिस ज्ञान ज्योति ईवेंट सभी के आकर्षण का केन्द्र रहा जिसमें विद्यार्थियों ने खूबसूरत परिधानों में अपनी कला का प्रदर्शन किया। जुनियर विंग में दीपाली को मिस फियरवैल और सिमरन पाल सिंह को मिस्टर फियरवैल घोषित किया गया, जबकि सीनियर विंग में में पलक दुआ को मिस फियरवैल और अभिजीत पठानिया को मिस्टर फियरवैल चुना गया। विजयी विद्यार्थियों को चेयरमैन जेएस बेदी द्वारा ताज पहनाए गए। प्रोग्राम के अंत में पास आउट होने वाले विद्यार्थियों ने मैनेजमेंट, अध्यापकों व जुनियर विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।