Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब किसानों के लिए बीमा योजना शुरू करने वाला देश का पहला राज्य -बिक्रम सिंह मजीठिया

मजीठिया ने किसानों को बांटे भगत पूर्ण सिंह स्वास्थ्य बीमा योजना कार्ड

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 11 Apr 2016

Last updated on: Apr 11, 2016, 00:00 IST

समाज के मेहनती और जरूरतमंद वर्ग के प्रति अपनी जिम्मेवारी निभाते हुये पंजाब सरकार द्वारा भगत पूर्ण सिंह स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की जा रही है इस योजना तहत 28.90 लाख नीला कार्ड धारक परिवारों , 11 लाख किसान परिवारों , 2.33 लाख छोटे व्यापारियो और 2.34 लाख निर्माण क्षेत्र में लगे मजदूरो के परिवारों को वार्षिक 50 हजार रूपये तक का निशुल्क उपचार निजी अस्पतालों में करवाने की सुविधा दी गई है इसके अतिरिक्त परिवार के मुख्य की मौत हो जाने पर परिवार को सहायता के रूप में पांच लाख रूपये की बीमा राशि सरकार द्वारा दी जाएगी। उक्त शब्दों को प्रगटावा राजस्व एवं लोक सम्पर्क मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने भगत पूर्ण सिंह स्वास्थ्य बीमा योजना के किसानों को कार्ड बांटने के लिए करवाये गये जिला स्तरीय समारोह को संबोधन करते हुये किया। उन्होने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा लगभग 116 करोड़ रूपये की राशि इस स्कीम के लिए खर्च की जा रही है। उन्होने कहा कि पंजाब यह योजना शुरू करने वाला देश का पहला राज्य है और निशुल्क ईलाज की सुविधा राज्य में मौजूद 418 सरकारी और निजी अस्पतालों में मिल सकेगी।

आज अमृतसर में इस योजना की रस्मी शुरूवात करते हुये स. मजीठिया ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू की जा रही देश की इस अदभूत किसान पक्षीय योजना में प्रत्येक किसान जो अपनी फसल मंडी में बेचता है, जे फार्म देकर या जमीन की जमा बंदी की नकल देकर सदस्य बन सकता है। उन्होने अधिक से अधिक किसानों को इस योजना का लाभ लेने की अपील की । उन्होने बताया कि पंजाब भर में समारोह करके सरकार द्वारा पहले पड़ाव में तीन लाख किसानों को स्वास्थ्य कार्ड बांटे जा रहे है और इसका दूसरा पड़ाव मई महीने में आंरभ किया जाएगा इस स्कीम की मुख्य विशेषता का खुलासा करते हुये उन्होने बताया कि इस निशुल्क स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए वार्षिक प्रीमियम की किस्त मार्किंट कमेटी द्वारा भरी जाएगी और किसान पर इस का कोई बोझ नही पड़ेगा।

स. मजीठिया ने उपस्थित किसानों को खून के रिश्ते में जायदाद की तबदीली के लिए माफ की रजिस्ट्री फीस का जिक्र करते हुये अपनी जमीनों का कानूनी तबादला करने की भी अपील की ताकि भविष्य में जमीन को लेकर किसानों का कोई झगड़ा ना हो। उन्होने बताया कि सरकार द्वारा शीघ्र ही किसानों को रबी-खरीफ की बीजाई के लिए एक लाख रूपये तक का ब्याज मुक्त कर्जा देने की शुरूवात की जा रही है। इस अवसर पर प्रैस के साथ बातचीत करते हुये स. मजीठिया ने कहा कि एसवाईएल मामला जोकि पंजाब के लिए अति गंभीर है पर पहले कांगे्रस सरकारे राजनीति करती रही और अब आम आदमी पार्टी का कनवीनर अरविंद केजरीवाल राजनीति खेल रहा है उन्होने कहा कि पंजाब में पंजाब के हक की बात और दिल्ली जाकर पंजाब का विरोध करना केजरीवाल का चेहरा स्पष्ट कर देता है।

इस अवसर पर अन्य के अतिरिक्त मुख्य संसदीय सचिव स. अमरपाल सिंह बोनी, विधायक बलजीत सिंह जलालउसमा, विधायक मनजीत सिंह मन्ना, चेयरमैन वीर सिंह लोपोके, डिप्टी कमीशनर श्री वरूण रूजम, एसडीएम रोहित गुप्ता,अकाली नेता नवदीप सिंह गोल्डी, गुरिन्द्र सिंह लाली रणीके, गुरप्रताप सिंह टिक्का,गुरप्रीत सिंह रंधावा चेयरमैन, बावा सिंह गुमानपुरा, अवतार सिंह ट्रकंा वाले,सुरजीत सिंह भिटटेबढढ, तरसेम सिंह सिआलका व अन्य नेता उपस्थित थे।

 

Tags: Bikram Singh Majithia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD