ओकरेज इंटरनेशनल स्कूल, क्र्वाक व मैक्स अस्पताल द्वारा संयुक्त रूप से चंडीगढ़ वासियों को स्वास्थ जीवन व्यतीत करने का संदेश देते हुए स्कूल के छात्रों व क्र्वाक व मैक्स अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा सुखना लेक पर एक मैराथन का आयोजन किया गया। इस दौरान सुखना लेक के एक सिरे से लेकर दूसरे सिरे तक करवाई गई इस मैराथन में ओकरेज इंटरनेशनल स्कूल के लगभग 100 छात्रों व 400 कर्मचारियों ने शहरवासियों को सेहतमंद जीवन व्यतीत करने का संदेश दिया। इस मैराथन को हरी झंडी चंडीगढ़ के पूर्व एसएसपी व पटियाला रेंज के आईजी नौनिहाल सिहं ने दिखाई। जबकि क्र्वाक के डायरेक्टर एचआर सौफी जहूर, ओकरेज इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसीपल रमनजीत घुम्मण व डायरेक्टर अभिषेक शर्मा सहित कई हस्तियों ने इस मैराथन में भाग लिया।
इस संबंधी जानकारी देते हुए स्कूल के प्रिंसीपल रमनजीत घुम्मण ने जानकारी देते हुए बताया कि तीनों संस्थाओं द्वारा अपने छात्रों व कर्मचारियों द्वारा अयोजित इस मैराथन का मुख्य उद्देश्य पूरे स्टाफ व चंडीगढ़ वासियों को आज की मसरूफ जिंदगी में सेहतमंद जीवन के प्रति उत्साहित करना था। जिसमें वे पूरी तरह सफल रहे। उन्होंने आगे कहा कि आज का शहरी जीवन शारीरिक तंदरुस्ती के मामले में पिछडता जा रहा है, जिसके कारण एक ओर जहां मोटापा आने से जवानी में ही कई बीमारियां लग जाती हैं वहीं जंक फूड का लगातार उपयोग व समय पर खाना न खाने कारण आम शहरी कुपोषण का शिकार हो रहे हैं। डायरेक्टर अभिषेक शर्मा के अनुसार उन्होंने इस प्रयास के माध्यम से आम शहरियों को सेहतमंद जीवन व्यतीत करने के लिए रोजाना कसरत करने व पौष्टिक भोजन खाने के लिए प्रेरित किया, ताकि लोग अपने स्वास्थय व बीमारियों के प्रति सजग हो सकें और सेहतमंद जीवन जीने के लिए तैयार हो सकें।