Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

एलसीईटी के एथलीटों ने पीटीयू के इंटर कालेज मुकाबलों में किया बेहतरीन प्रदर्शन

जगदीप सिंह ने 800 मीटर रेस में पीटीयू का 12 वर्ष पुराना रिकार्ड तोड़ा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (Ajay Pahwa)

लुधियाना , 08 Apr 2016

Last updated on: Apr 08, 2016, 00:00 IST

लुधियाना कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड टैक्नोलाजी, कटानी कलां, लुधियाना के तीन धावकों ने अपनी बेहतरीन खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पीटीयू के इंटर कालेज मुकाबलों में 2 गोल्ड मेडल व एक कांस्य पदक जीता। इसके अलावा 800 मीटर रेस में एलसीईटी के मकैनिकल इंजीनियरिंग के छठे समेस्टर के छात्र जगदीप सिंह ने पीटीयू का 12 वर्ष रिकार्ड तोड़ते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जगदीप सिंह ने पुराना रिकार्ड 2:03: 16 मिंट में पूरा करके एक नया रिकार्ड बनाया है। काबिलेजिक्र है कि रोपड़ जिले के आरआईईटी कालेज में आयोजित इंटर कालेज मुकाबलों में आईकेजीपीटीयू के कालेजों के खिलाडिय़ों ने भाग लेते हुए एक दूसरे को सख्त टक्कर दी। एलसीईटी के जगदीप सिंह व सुमित राणा ने 200 मीटर, 400 मीटर व 800 मीटर में 2 गोल्ड मेडल व एक कांस्य पदक हासिल किया। इससे पहले भी जगदीप सिंह ने दिसंबर 2015 में पंजाबी युनिवर्सिटी पटियाला में हुए इंटर युनिवर्सिटी मुकाबलों में अपनी बेहतरीन खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर एलसीईटी के खिलाडिय़ों को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए एलसीईटी के चेयरमैन विजय गुप्ता ने बधाई देते हुए बताया कि एलसीईटी द्वारा अपने छात्रों को हर क्षेत्र में अव्वल रखने के लिए उन पर खास ध्यान दिया जाता है। इसी तरह खेलों के क्षेत्र में भी खिलाडिय़ों को हर आधुनिक सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है। यही कारण है कि एलसीईटी के खिलाड़ी अपने बेहतरीन प्रदर्शन कारण अपना व कालेज का नाम रोशन कर चुके हैं।

 

Tags: Ludhiana College of Engineering

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD