Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की

 

'भारत माता की जय' बोलने में कोई समस्या नहीं : नजमा हेपतुल्ला

नजमा हेपतुल्ला
नजमा हेपतुल्ला
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Apr 2016

Last updated on: Apr 06, 2016, 00:00 IST

देश में 'भारत माता की जय' बोलने को लेकर जारी विवाद को 'अनावश्यक व अनुचित' करार देते हुए केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री नजमा हेपतुल्ला ने कहा कि मातृभूमि की स्तुति करने में कोई बुराई नहीं है और धर्म से इसका कोई लेना-देना नहीं है। मंत्री ने एक साक्षात्कार में आईएएनएस से कहा कि आपका 'वतन' (मातृभूमि) चाहे कोई भी हो, आपको उसके प्रति वफादार होना चाहिए।उन्होंने कहा कि इस मामले में कुछ राजनीति हुई है, पर बतौर एक मुस्लिम उन्हें 'भारत माता की जय' बोलने में कोई परेशानी नहीं है।

उन्होंने कहा, "ऐसा कहकर मैं अपने धर्म के खिलाफ कुछ नहीं कर रही हूं। मेरा ईमान इतना कमजोर नहीं है। वास्तव में इसका धर्म से कोई लेना-देना नहीं है। यहां तक कि पैगंबर मोहम्मद ने भी इसका समर्थन किया।"मंत्री ने कहा, "मैं हर मुसलमान से यह पूछना चाहती हूं कि मौत के बाद वे कहां जाएंगे? यह उनकी मातृभूमि होगी, जो उन्हें अपनी गोद में समा लेगी।"उन्होंने हालांकि कहा कि राष्ट्र के प्रति वफादारी दर्शाने के कई तरीके हैं।

इस संबंध में योग गुरु बाबा रामदेव के विवादित बयान पर उन्होंने कहा कि लोगों को ऐसी टिप्पणियां करने से बचना चाहिए और संयम बरतना चाहिए। 

उल्लेखनीय है कि रामदेव ने कहा था कि अगर कानून से उनके हाथ नहीं बंधे होते, तो 'भारत माता की जय' न बोलने वालों का वह सिर कलम कर देते।उन्होंने कहा, "मेरी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से किसी को ठेस नहीं पहुंचनी चाहिए। बोलते समय हमें सावधानी बरतनी चाहिए।"यह पूछे जाने पर कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विभिन्न नेताओं व पार्टी से संबंधित लोगों की तरफ से इस तरह के बयान से मोदी सरकार के कार्यो व मनोबल पर फर्क पड़ता है या नहीं, मंत्री ने कहा कि वह अपने कार्यो के प्रति केंद्रित रहती हैं और अन्य मंत्री तथा पदाधिकारी भी अपने कार्यो में व्यस्त रहते हैं।

अल्पसंख्यक समुदाय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनकी सरकार की नीतियों के बारे में मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार देश के प्रत्येक अल्पसंख्यक समुदाय के लिए बहुत कुछ कर रही है।उन्होंने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की पिछली सरकार पर किसी भी अल्पसंख्यक समुदाय के लिए कुछ नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे केवल नरेंद्र मोदी को मुस्लिम विरोधी साबित करने में लगे रहे।उन्होंने तर्क दिया, "पिछली सरकार में अल्पसंख्यकों के हित में कुछ नहीं किया गया।"

हेपतुल्ला ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के 86 लाख छात्रों को वजीफा दिया गया। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय के विकास के लिए मोदी के इस विचार ने उन्हें प्रेरित किया कि वह मदरसा के छात्रों के एक हाथ में कुरान व दूसरे हाथ में कंप्यूटर देखना पसंद करेंगे।मंत्री ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार की कौशल विकास योजना के तहत 27 मदरसा केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। 

 

Tags: Dr. Najma Heptulla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD