Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

वेस्टइंडीज बोर्ड को अपने खिलाड़ियों का समर्थन करना चाहिए : सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 04 Apr 2016

Last updated on: Apr 04, 2016, 00:00 IST

दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने आईसीसी टी-20 विश्व कप जीतने पर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम की सराहना की है और वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूआईसीबी) से खिलाड़ियों का समर्थन करने का आग्रह किया है। वेस्टइंडीज ने रविवार को कोलाकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए टी-20 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड को चार विकेट से मात देकर दूसरी बार खिताब पर अपना कब्जा जमाया। वेस्टइंडीज की महिला क्रिकेट टीम ने भी रविवार को ही टी-20 विश्व कप के फाइनल में आस्ट्रेलिया को हरा पहली बार खिताब अपने नाम किया। 

वेस्टइंडीज की पुरुष टीम का बोर्ड के साथ वेतन अनुबंध को लेकर विवाद चल रहा है। खिलाड़ियों को बोर्ड से समर्थन भी हासिल नहीं है। तेंदुलकर ने वेस्टइंडीज की जीत के बाद ट्वीट कर लिखा, "वेस्टइंडीज मैदान के बाहर और भीतर तमाम समस्याओं से लड़कर विजेता बन कर उभरी है। वेस्टइंडीज बोर्ड को खिलाड़ियों का समर्थन करना चाहिए और उनकी समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए।" वेस्टइंडीज के कप्तान डैरेन सैमी ने भी मैच के बाद बोर्ड और टीम के बीच चल रही समस्याओं का जिक्र किया था। 

सैमी ने रविवार को मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा था, "हमारा बोर्ड के साथ विवाद चल रहा है। मार्क निकोलस ने हमें बिना दिमाग के खिलाड़ी कहा था। लेकिन, इन सभी बातों के बावजूद टीम एकजुट रही। इन 15 खिलाड़ियों ने दिक्कतों को पीछे छोड़ जुनूनी समर्थकों के सामने शानदार क्रिकेट खेली। यह अद्भुत था। मैं अपनी कोचिंग टीम को धन्यवाद देना चाहता हूं।" 

 

Tags: Sachin Tendulkar , SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD